मर्सिडीज़ लगाएगी शौकीनों के सपनों को पंख, अब किराये पर मिलेगी कार

पढ़ें- बढ़ सकती है वाहनों की कीमत
किराये पर कार उपलब्ध कराने वाली कारजोनरेंट ने मर्सेडीज बेंज के साथ मिलकर देश की अपनी तरह की पहली लग्जरी कार किराया सेवा शुरू की है। कंपनियों के बयान में कहा गया है कि इस सेवा के तहत दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, हैदराबाद और चेन्नै में मर्सेडीज के सी क्लास और ई क्लास मॉडल उपलब्ध होंगे। बाद में अन्य मॉडल भी इस सेवा में उपलब्ध करवाए जाएंगे।
कारजोनरेंट का कहना है कि अगले तीन साल में इस ब्रैंड के तहत 5,000 कारें होंगी। कंपनी फिलहाल 2015 तक यह संख्या 1,000 करने का लक्ष्य लेकर चल रही है। योजना से वाकई उन सपनों को पंख लगेंगे, जो हकीकत में मर्सडीज की ड्राइविंग या फ्रंट सीट पर बैठना चाहते हैं।












Click it and Unblock the Notifications