हम विधायक बोल रहे हैं सुधर जाओ वरना बर्बाद कर देगें
पटना (मुकुंद सिहं)। महुआ विधानसभा क्षेत्र के हम पार्टी के प्रत्याशी रविन्द्र राय ने महुआ थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार बर्बाद करने की धमकी दी है। जिससे संबंधित थाने में भी रविन्द्र राय के खिलाफ एक केस दर्ज कर लिया गया है। आपको बताते चले कि थानाध्यक्ष को रविंद्र राय ने फोन पर काफी भला बुरा कहा और धमकी देते हुए उन्हें बर्बाद करने की बात कही।

थानाध्यक्ष के मुताबिक एक केस के संबंध में जानकारी के लिए फोन कर रविन्द्र राय नें उन्हे फोन कर महुआ थाना के सरकारी मोबाईल पर वेबजह धमकी दी इस संबंध में उन्होने वरीष्ठ पुलिस पदाधिकारी को इसकी शिकायत की है।
वहीं इस मामले में जब विधायक रविंद्र राय से सम्पर्क साधने की कोशिश की गई तो उनसे संपर्क नहीं हो सका। गौरतलब हो कि जदयू से बगावत कर 'हम' में शामिल हुए रविंद्र राय महुआ से लालू प्रसाद के बड़े बेटे तेजप्रताप के खिलाफ चुनावी समर में हैं।












Click it and Unblock the Notifications