Odisha News: मेमू पैसेंजर ट्रेन टकराई भैंस, पटरी से उतरा कोच, बाल-बाल बची जान
ओडिशा के संबलपुर जिले में बुधवार शाम बड़ा हादसा हो गया। झारसुगुड़ा से संबलपुर जा रही मेमू पैसेंजर ट्रेन एक भैंस से टकराने के बाद सरला जंक्शन के पास पटरी से उतर गई।
मंडल रेल प्रबंधक, संबलपुर और उनकी टीम मौके पर पहुंची और मरम्मत कार्य किया। ट्रैक बहाली के लिए राहत सामग्री से युक्त दुर्घटना राहत ट्रेन भी चिकित्सा उपकरणों के साथ घटनास्थल पर पहुंची। ट्रेन की आवाजाही के लिए 30 किमी प्रति घंटे की गति की सावधानी के साथ रात करीब 8 बजकर 35 मिनट पर ट्रैक फिट किया गया।

जानकारी के मुताबिक, झारसुगुड़ा-संबलपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल(08169) का एक कोच सरला जंक्शन के पास शाम 6 बजकर 25 मिनट पर पटरी से उतर गया। जब एक मवेशी अचानक ट्रैक पर आ गया और ट्रेन से टकरा गया। ईस्ट कोस्ट रेलवे डिवीजन के एक अधिकारी ने बताया कि ट्रेन के ट्रॉली कोच के चार पहिए पटरी से उतर गए। हालांकि, किसी के घायल होने या हताहत होने की कोई खबर नहीं है।
ट्रेनें हुई प्रभावित
संबलपुर डीआरएम विनीत कुमार के मुताबिक, एक भैंस ट्रैक पर आ गई और कोच के नीचे फंस गई। इसलिए कोच की पिछली ट्रॉली पटरी से उतर गई। आगे से यह चौथा कोच था। कोई जनहानि नहीं हुई और सभी सुरक्षित हैं। इस रूट पर कुछ ट्रेनें प्रभावित हुई हैं।












Click it and Unblock the Notifications