केजरीवाल सरकार ने स्कूलों में शुरू की जो हैप्पीनेस क्लासेस, उसमें जाएंगीं ट्रंप की वाइफ मेलानिया

नई दिल्‍ली। पूरा देश अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप के पहले भारत दौरे का इंतजार कर रहा है। अमेरिकी राष्‍ट्रपति ट्रंप पत्‍नी मेलानिया के साथ सोमवार से दो दिनों के पहले आधिकारिक दौरे पर भारत आ रहे हैं। उनका पहला पड़ाव गुजरात का अहमदाबाद होगा और उसके बाद वह दिल्‍ली आएंगे। जो खबरें आ रही हैं उसके मुताबिक मेलानिया ट्रंप, जो कि अमेरिका की फर्स्‍ट लेडी हैं, वह दिल्‍ली सरकार की तरफ से चलाए जा रहे स्‍कूलों में भी जाएंगी। डोनाल्‍ड ट्रंप और मेलानिया 24 फरवरी को करीब 12 बजे अहमदाबाद में लैंड करेंगे।

25 फरवरी को दिल्‍ली में मेलानिया

25 फरवरी को दिल्‍ली में मेलानिया

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मेलानिया 25 फरवरी को दिल्‍ली के सरकारी स्‍कूलों का दौरा करेंगी। बताया जा रहा है कि मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल और डिप्‍टी सीएम मनीष सिसोदिया भी इस मौके पर उनका स्‍वागत करने के लिए मौजूद रहेंगे। मेलानिया ट्रंप स्‍कूलों में चलने वाली हैप्‍पीनेस क्‍लासेस को अटेंड करेंगी। वह करीब एक घंटे तक रुकेंगी। इन क्‍लासेज में छात्रों को बताया जाता है कि वे कैसे एक-दूसरे के साथ शांति और सौहार्द के साथ रह सकते हैं। इस पाठ्यक्रम को दो वर्ष पहले डिप्‍टी सीएम सिसोदिया की तरफ से लाया गया था। इसका मकसद छात्रों का तनाव कम करना था। 40 मिनट की इन क्‍लासेज में योगा और ध्‍यान के अलावा आराम करने और कुछ आउटडोर एक्टिविटीज को भी शामिल किया जाता है।

मोटेरा स्‍टेडियम में मेगा इवेंट

मोटेरा स्‍टेडियम में मेगा इवेंट

अहमदाबाद के मोटेरा स्‍टेडियम में 24 फरवरी को 'नमस्‍ते ट्रंप' मेगा इवेंट का आयोजन होना है। सूत्रों की मानें तो अब ट्रंप बस इसी कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। पहले उन्‍हें साबरमती आश्रम जाना था लेकिन अब उनका साबरमती आश्रम जाने का कार्यक्रम रद्द हो सकता है। द हिंदू की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक पहले जिस मोटेरा स्‍टेडियम का उद्घाटन किया जाना था, अब उसका उद्घाटन बाद में होगा। अभी इसकी तारीख तय नहीं है। फिलहाल इस कार्यक्रम को रद्द कर दिया गया है। अब इस स्‍टेडियम पर 'नमस्‍ते ट्रंप' होगा और उद्घाटन बाद में किया जाएगा। सूत्रों की ओर से दी गई जानकारी में कहा गया है कि ट्रंप और फर्स्‍ट लेडी अब दिल्‍ली स्थित राजघाट पर 25 फरवरी को महात्‍मा गांधी को श्रद्धांजलि देंगे।

ताजमहल देखने जा सकते हैं ट्रंप

ताजमहल देखने जा सकते हैं ट्रंप

ट्रंप के दौरे की तैयारियों में लगे अधिकारियों की मानें तो राष्‍ट्रपति और फर्स्‍ट लेडी, सूरज डूबने के समय ताजमहल देखने के इच्‍छुक हैं। हो सकता है कि दोनों आगरा भी जाएं। अहमदाबाद से राष्‍ट्रपति और फर्स्‍ट लेडी, पीएम मोदी की तरफ से आयोजित लंच में शिरकत करेंगे और फिर यहां से दोपहर 3:30 मिनट पर आगरा के लिए निकलेंगे। कहा जा रहा है कि दोनों शाम पांच बजे ताजमहल पहुंचेंगे। यहां पर 30 से 45 मिनट रुकने के बाद वह दिल्‍ली के लिए रवाना हो जाएंगे। 25 फरवरी को राष्‍ट्रपति भवन में राष्‍ट्रपति ट्रंप को गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा। ट्रंप और फर्स्‍ट लेडी का स्‍वागत राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद, उनकी पत्‍नी सविता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से किया जाएगा।

रात 10 बजे वापस अमेरिका चले जाएंगे ट्रंप

रात 10 बजे वापस अमेरिका चले जाएंगे ट्रंप

सुबह 10:45 मिनट पर राष्‍ट्रपति ट्रंप और मेलानिया राजघाट जाएंगे। सुबह 11:30 बजे ट्रंप और मेलानिया आधिकारिक वार्ता के लिए हैदराबाद हाउस आएंगे। इसी दौरान मेलानिया दिल्‍ली सरकार की तरफ से चलाए जा रहे स्‍कूल का दौरा करेंगी। हैदराबाद हाउस में वार्ता के बाद पीएम मोदी और राष्‍ट्रपति ट्रंप की तरफ से एक ज्‍वॉइन्‍ट प्रेस स्‍टेटमेंट जारी किया जाएगा। दोनों नेता इसके बाद लंच पर साथ होंगे। दोपहर करीब तीन बजे राष्‍ट्रपति ट्रंप और उनका प्रतिनिधिमंडल अमेरिकी दूतावास जाएगा। इसके बाद दोनों राष्‍ट्रपति भवन जाएंगे और शाम आठ बजे राष्‍ट्रपति कोविंद की तरफ से आयोजित डिनर में शामिल होंगे। डिनर के फौरन बाद पूरा प्रतिनिधिमंडल एयरपोर्ट के लिए रवाना हो जाएगा। इसके बाद करीब 10 बजे राष्‍ट्रपति ट्रंप का एयरक्राफ्ट एयरफोर्स वन टेक ऑफ कर जाएगा। एयरफोर्स वन जर्मनी होता हुआ अमेरिका जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+