Who is Mehul Choksi Wife: मेहुल चोकसी की बीवी कौन? क्या करती हैं? Family में बेटा-बेटी-दामाद कहां छुपे?
Who Is Mehul Choksi Wife, Family Tree: 13,500 करोड़ की ठगी, देश से फरारी और अब बेल्जियम में गिरफ्तारी... ये कहानी है उस हीरा कारोबारी की, जिसने भारत के बैंकिंग सिस्टम को हिला कर रख दिया-मेहुल चोकसी । मेहुल को भारतीय जांच एजेंसियों CBI और ED के अनुरोध पर बेल्जियम में दबोचा गया।
लेकिन इस कहानी में सिर्फ मेहुल चोकसी (Mehul Choksi Latest News)ही नहीं, उसका पूरा परिवार भी किसी थ्रिलर फिल्म के किरदारों की तरह है। हर कोई पूछ रहा है-उसकी पत्नी कौन है? बेटा, बेटी और दामाद कहां हैं? चलिए, एक-एक किरदार से पर्दा उठाते हैं।

Who is Mehul Choksi Wife: प्रीति चोकसी - भागे हुए अरबपति की पत्नी
मेहुल चोकसी की पत्नी प्रीति चोकसी, बेल्जियम की नागरिक हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वही बेल्जियम में मेहुल को 'एफ रेजीडेंसी कार्ड' दिलाने में मददगार बनीं। दोनों एंटवर्प शहर में एक आलीशान अपार्टमेंट में रह रहे थे। अब जब चोकसी की गिरफ्तारी हुई है, सवाल उठ रहे हैं कि क्या प्रीति इस पूरी साजिश का हिस्सा थीं या सिर्फ एक 'बेगुनाह पत्नी'?
Who is Mehul Choksi Daughter: प्रियंका चोकसी - बेटी, जिसने लग्जरी ब्राइडल ब्रांड भारत लाया
चोकसी की बड़ी बेटी प्रियंका चोकसी की शादी दिसंबर 2010 में बेल्जियम के डायमंड कारोबारी आकाश मेहता (Aakash Mehta)से हुई थी। ये शादी जोधपुर के उम्मेद भवन और मेहरानगढ़ किले में हुई थी-जहां सोनू निगम ने परफॉर्म किया, विदेशी मेहमान आए और करोड़ों खर्च हुए। प्रियंका ने न्यूयॉर्क के A.Jaffe ब्राइडल ब्रांड को भारत में लॉन्च किया था। वर्तमान में प्रियंका और उनके पति आकाश मेहता भी बेल्जियम में रह रहे हैं। हालांकि उनकी तरफ से किसी भी मामले पर कोई सार्वजनिक बयान नहीं आया है।
Who is Mehul Choksi Son: दूसरी बेटी और बेटा - साइलेंट शैडो में
चोकसी की दूसरी बेटी का नाम अब तक सार्वजनिक नहीं हुआ है। उनके प्रोफेशन या लोकेशन की भी जानकारी बहुत सीमित है। वहीं उनका बेटा रोहन चोकसी (Rohan Choksi) कहां है, ये भी अब तक साफ नहीं है। माना जा रहा है कि परिवार के ये सदस्य भी विदेशों में बसे हुए हैं और जांच एजेंसियों से दूरी बनाए हुए हैं। लेकिन, प्रियंका की शादी में दोनों मौजूद रहे। एक तस्वीर सामने आई थी, जिसमें पूरे परिवार को देखा जा सकता था।
Who is Mehul Choksi Brother: चेतन चोकसी - छोटा भाई, हीरा कारोबार में साथी
मेहुल चोकसी का छोटा भाई चेतन चिनुभाई चोकसी (Chetan Chinubhai Choksi) बेल्जियम के एंटवर्प में ही डिमिन्को एनवी नामक डायमंड कंपनी चला रहे थे। घोटाले के दौरान कई फाइनेंशियल ट्रांजेक्शन्स में उनका भी नाम आया था। हालांकि जांच एजेंसियों की पकड़ से वो भी अब तक बाहर हैं।
Nirav Modi News: नीरव मोदी - भतीजा और साजिश का दूसरा चेहरा
और कैसे भूला जा सकता है नीरव मोदी (Nirav Modi), जो चोकसी का भांजा और इस घोटाले का दूसरा बड़ा आरोपी है। फिलहाल लंदन की जेल में बंद है और भारत सरकार उसके प्रत्यर्पण के लिए कोशिश कर रही है। उसकी पत्नी अमी मोदी भी भारत में वांछित है, लेकिन फिलहाल वह अमेरिका में बताई जाती हैं।
Mehul Choksi Family Tree: मेहुल चोकसी के परिवार में कौन-कौन?
- Mehul Choksi Father Name: मेहुल चोकसी के पिता- चीनूभाई चोकसी (Chinubhai Choksi) : हीरा उद्योग में प्रतिष्ठित व्यवसायी थे।
- Mehul Choksi Mother Name: मेहुल चोकसी की मां माता- सार्वजनिक नहीं
- Mehul Choksi Wife Name: मेहुल चोकसी की पत्नी- प्रीति चोकसी (Preeti Choksi)
- Mehul Choksi Daughters Name: मेहुल चोकसी की दो बेटियां- प्रियंका, अन्य
- Mehul Choksi Son Name: मेहुल चोकसी का बेटा- रोहन चोकसी (Rohan Choksi)
- Mehul Choksi Brother Name: मेहुल चोकसी का छोटा भाई- चेतन चिनुभाई चोकसी (Chetan Chinubhai Choksi)- एंटवर्प में स्थित डिमिन्को एनवी (Diminco NV) नामक हीरा कंपनी के मालिक थे।
- Mehul Choksi Nephew Name: मेहुल चोकसी का भतीजा- नीरव मोदी (Nirav Modi)
- भतीजे की पत्नी- अमी मोदी (Ami Modi)
- Mehul Choksi Company: चोकसी ने गीतांजलि जेम्स नाम (Gitanjali Gems)
Mehul Choksi Family Current Location: कहां है मेहुल चोकसी का परिवार? कहां छुपे?
मेहुल चोकसी के बेल्जियम में होने की पुष्टि के बाद, भारतीय एजेंसियां उनके प्रत्यर्पण की प्रक्रिया में लगी हुई हैं। हालांकि, उनके परिवार के अन्य सदस्यों की वर्तमान स्थिति के बारे में सार्वजनिक रूप से उपलब्ध जानकारी सीमित है। प्रीति चोकसी के बेल्जियम में होने की पुष्टि हुई है, लेकिन उनके बच्चों की वर्तमान स्थिति के बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं है।
पूरा परिवार - एक ग्लोबल फ्रॉड नेटवर्क
अब तक जो सामने आया है, वो ये है कि चोकसी का परिवार पूरी तरह से अंतरराष्ट्रीय डायमंड नेटवर्क में बसा हुआ है-बेल्जियम, लंदन, अमेरिका और कैरिबियन द्वीपों तक। और जिस तरह से सबने कानून से दूरी बनाई है, वो बताता है कि यह सिर्फ एक व्यक्ति का अपराध नहीं, बल्कि एक गठजोड़ है।
चोकसी की गिरफ्तारी भले हुई हो, लेकिन उसका परिवार अब भी 'मिस्ट्री मोड' में है। अब देखने वाली बात ये होगी कि क्या ये गिरफ्तारी बाकी सदस्यों की परतें भी खोलेगी या फिर ये लोग फिर से किसी नए देश की सरहदों में गुम हो जाएंगे।
-
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
Bengaluru Metro Pink Line: मेट्रो पिंक लाइन का शुरू हो रहा ट्रायल, जानें रूट और कब यात्री कर सकेंगे सवारी? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’












Click it and Unblock the Notifications