मुझसे नहीं खुद से परेशान थीं सुनंदा पुष्कर थरूर: मेहर तरार

नई दिल्ली। पूरा देश इस बात से काफी परेशान हैं कि आखिरकार केंद्रीय मानव संसाधन राज्य मंत्री शशि थरूर की पत्नी सुनंदा पुष्कर की मौत हुई कैसे?

क्या सच में सुनंदा जैसी महिला ने आत्महत्या की है? या फिर बात कुछ और है। यही नहीं लोग यह भी सोच रहे हैं कि क्या पति शशि थरूर की बेवफाई ने उन्हें ऐसा करने पर मजबूर किया है?

लोग अभी सवालों के जवाब खोज रहे हैं कि इसी बीच पाकिस्तान की पत्रकार मेहर तरार ने एक जियो चैनल पर बोला कि उनका और शशि थरूर का कोई अफेयर नहीं हैं, यह सारा रायता उनकी बीवी सुनंदा पुष्कर का ही फैलाया हुआ था। मुझे नहीं पता था कि उन्हें मुझसे क्या दिक्कत थी?

हां मैं उनकी मौत से आहत जरूर हूं लेकिन मैं उनकी ओर से लगाये गये सारे आरोपों को खारिज करती हूं। मैं तो ठीक से उन्हें जानती भी नहीं थीं, मुझे लगता है कि वह मुझसे नहीं खुद से परेशान थीं। मैं शशि थरूर से पिछले साल अप्रैल में भारत में और बाद में दुबई में मिली थीं।

तो क्या दो मुलाकातों में कोई किसी को चाहने लगता है। थरूर मुझे ट्विटर पर फॉलो करते हैं, इससे सुनंदा को दिक्कत थी तो मैं इसमें क्या कर सकती हूं। मेरे और शशि थरूर के बीच में कुछ भी ऐसा-वैसा नहीं है। मैं तो खुद साजिश का शिकार हो गयी हूं।

गौरतलब है कि अपनी मौत के एक दिन पहले ही सुनंदा ने ट्विटर पर लिखा था कि उनके पति शशि थरूर और पाकिस्तानी पत्रकार मेहर तरार का अफेयर चल रहा है।

सुनंदा ने ट्विटर पर महिला पाकिस्तानी पत्रकार को आईएसआई का एजेंट करार देते हुए लिखा था कि मर्द के मिजाज से तो आप लोग वाकिफ ही हैं, थरूर की मोहब्बत के कारण ही मैंने आईपीएल का सारा उनका पाप अपने सिर ले लिया लेकिन थरूर की ओर से यह बेवफाई मेरे लिए नागवार है जिसे मैं बर्दाश्त नहीं कर सकती हूं।

सुनंदा ने साफ किया था कि ट्विटर पर से थरूर और महिला पत्रकार की रासलीला काफी समय से चली आ रही है जिसका पता ट्विटर के जरिये ही सुनंदा को लगा। लेकिन अब वह थरूर से तलाक लेना चाहती हैं।

जिसके थोड़ी देर बाद शशि थरूर ने ट्विटर पर लिखा था कि मेरे ट्विटर अकाउंट को किसी ने हैक कर लिया था। मैं औऱ सुनंदा काफी खुश हैं और हमारे बीच में कोई दिक्कत नहीं है। हां शशि थरूर ने यह जरूर ट्विट किया था कि सुनंदा कुछ दिनों से काफी बीमार हैं।

गौरतलब है कि शुक्रवार रात आठ बजे के करीब केंद्रीय मानव संसाधन राज्य मंत्री शशि थरूर की तीसरी पत्नी सुनंदा पुष्कर की लाश दिल्ली के लीला होटल के रूप नंबर 354 में पायी गयी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+