'संवैधानिक दर्जे से छेड़छाड हुई तो कश्मीर में कोई तिरंगा उठाने वाला भी नहीं मिलेगा'

विशेषाधिकारों के साथ छेड़छाड़ हुई तो कश्मीर में तिंरगा पकड़ने वाला नहीं मिलेगा: महबूबा

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर की सीएम महबूबा मुफ्ती ने कहा है कि राज्य को मिले विशेषाधिकारों पर लगातार हमले ठीक नहीं है और इन पर कोई समझौता नहीं हो सकता है। मुफ्ती ने कहा कि सूबे के संवैधानिक दर्जे से छेड़छाड हुई तो कश्मीर में कोई गिरे हुए तिरंगे को उठाने वाला भी नहीं मिलेगा। महबूबा मुफ्ती ने शुक्रवार को एक कार्यक्रम में ये बातें कहीं।

Mehbooba Mufti says Nobody will protect tiranga in Kashmir if constitutional status changed

महबूबा मुफ्ती ने ये बातें तब कहीं जब वो आर्टिकल 35 ए को खत्म करने के लेकर कोर्ट में दी गई याचिका पर बोल रही थीं। 35 ए के तहत जम्मू कश्मीर के विधायकों और सांसदों को कई खास सहूलियतें मिलती हैं। महबूबा मुफ्ती ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के लिए संविधान में खास अधिकार हैं और हमें कश्मीर मुद्दे को सुलझाने की जरूरत है ना कि विशेषाधिकारों पर हमला कर मामले को और ज्यादा उलझा देने की।

महबूबा मुफ्ती ने कहा कि कुछ लोगों को लगता है कि आर्टिकल 35A और 370 को वार कर वो अलगाववादियों को नुकसान पहुंचा रहे हैं, लेकिन ये गलत है। जो लोग कश्मीर के विशेषाधिकारों को खत्म करना चाहते हैं वो उन लोगों की ताकत को कमजोर कर रहे हैं, जो भारत के साथ हैं और चुनाव में हिस्सा लेते हैं।

महबूबा मुफ्ती ने कहा कि केंद्र और राज्य की सरकारों की तनातनी में आम लोगों का नुकसान होता रहा है जो बीते 70 साल से हो रहा है। उन्हें कहा कि गोला-बारूद और सेना बढ़ाने से कश्मीर के मुद्दे का हल नहीं होगा, जरूरत इस बात की है कि कश्मीरी अवाम की जरूरतों को सरकारें समझें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+