गाय के नाम पर लिंचिंग को जायज ठहराया जा रहा तो कल रेप का भी बचाव किया जाएगा: महबूबा

लिंचिंग को जायज ठहराया जा रहा तो कल रेप को भी बचाव किया जाएगा

नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने कहा है कि अगर खानपान के आधार पर किसी की हत्या को ठहराया जा सकता है तो फिर कल को रेप जैसे अपराध का भी बचाव किया जा सकता है। महबूबा ने ट्वीट किया, 'आज भीड़ की हिंसा को इस आधार पर जायज ठहराया जा रहा है कि वो क्या खाता है। फिर तो कल को रेप जैसे अपराधों का भी बचाव किया जा सकता है। क्या इसी तरह का भारत बनाना चाहते हैं।'

नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने कहा है कि अगर खानपान के आधार पर किसी की हत्या को ठहराया जा सकता है तो फिर कल को रेप जैसे अपराध का भी बचाव किया जा सकता है। महबूबा ने ट्वीट किया, आज भीड़ की हिंसा को इस आधार पर जायज ठहराया जा रहा है कि वो क्या खाता है। फिर तो कल को रेप जैसे अपराधों का भी बचाव किया जा सकता है। क्या इसी तरह का भारत बनाना चाहते हैं। हाल ही में अलवर में एक मुस्लिम युवक को भीड़ ने पीट-पीट कर मार दिया था, ये शख्स गाय लेकर जा रहा था। भीड़ ने इसे गौ-तस्कर कहकर मार दिया था। इस मामले को लेकर भाजपा और संघ के कुछ नेताओं ने कहा था कि कहा था कि जब गाय की तस्करी की जाएगी तो भीड़ फिर ये सब ही करेगी। महबूबा के ट्वीट को इसी से जोड़कर देखा जा रहा है। अलवर मामले पर भाजपा सांसद विनय कटियार ने कहा कि हिंदुओं में जागरूकता आई है, गोहत्या होने पर इस तरह की घटनाएं बढ़ेंगी। हालांकि यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। इस देश में पशु को लेकर हत्या हो जाए, यह उचित नहीं है लेकिन यह भी नहीं हो सकता कि गाय की हत्या कर दी जाए और लोग चुप रहें। राष्ट्रीय मुस्लिम मंच के संरक्षक इंद्रेश कुमार ने कहा है कि अगर लोग गोहत्या के पाप से मुक्त हो जाएंगे तो देश में मॉब लिंचिंग की घटनाएं भी रुक जाएंगी। वहीं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि लिंचिंग की घटनाओं को कुछ ज्यादा ही तूल दिया जा रहा है। कई और नेताओं ने भी इसको लेकर इस तरह के बयान दिए हैं।

हाल ही में अलवर में एक मुस्लिम युवक को भीड़ ने पीट-पीट कर मार दिया था, ये शख्स गाय लेकर जा रहा था। भीड़ ने इसे गौ-तस्कर कहकर मार दिया था। इस मामले को लेकर भाजपा और संघ के कुछ नेताओं ने कहा था कि कहा था कि जब गाय की तस्करी की जाएगी तो भीड़ फिर ये सब ही करेगी। महबूबा के ट्वीट को इसी से जोड़कर देखा जा रहा है।

अलवर मामले पर भाजपा सांसद विनय कटियार ने कहा कि हिंदुओं में जागरूकता आई है, गोहत्या होने पर इस तरह की घटनाएं बढ़ेंगी। हालांकि यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। इस देश में पशु को लेकर हत्या हो जाए, यह उचित नहीं है लेकिन यह भी नहीं हो सकता कि गाय की हत्या कर दी जाए और लोग चुप रहें।

राष्ट्रीय मुस्लिम मंच के संरक्षक इंद्रेश कुमार ने कहा है कि अगर लोग गोहत्या के पाप से मुक्त हो जाएंगे तो देश में मॉब लिंचिंग की घटनाएं भी रुक जाएंगी। वहीं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि लिंचिंग की घटनाओं को कुछ ज्यादा ही तूल दिया जा रहा है। कई और नेताओं ने भी इसको लेकर इस तरह के बयान दिए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+