जम्मू कश्मीर की सीएम महबूबा मुफ्ती ने इस्तीफा दिया

Recommended Video

    BJP, PDP का Alliance End, Governor के शासन की उठी मांग | वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर सरकार से भाजपा के हटने के बाद मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने पद से इस्तीफा दे दिया है। मुफ्ती ने राज्यपाल नरेंद्र नाथ वोहरा को अपना इस्तीफा भेज दिया है। भाजपा के समर्थन वापस लेने के बाद महबूबा सरकार अल्पमत में आ गई थी, जिसके बाद मुफ्ती ने इस्तीफा दे दिया। महबूबा के इस्तीफा देने की पीडीपी प्रवक्ता नईम अख्तर ने पुष्टि की है। जम्मू कश्मीर में भाजपा और पीडीपी बीते साढ़े तीन साल से साथ में सरकार में थे। मंगलवार दोपहर को भाजपा ने प्रेस कॉन्फ्रेस कर जम्मू कश्मीर सरकार से हटने का ऐलान किया है।

    भाजपा ने महबूबा को बताया नाकाम

    भाजपा ने महबूबा को बताया नाकाम

    मंगलवार दोपहर को भाजपा के महासचिव राम माधव ने बताया है कि भाजपा ने पीडीपी से समर्थन वापस ले लिया है और उसके सभी मंत्रियों ने इस्तीफा दे दिया है। माधव ने इसके पीछे महबूबा मुफ्ती को जिम्मेदार कहा है। उन्होंने कहा कि जिस मकसद से उन्होंने पीडीपी के साथ सरकार बनाई थी, उसमें कामयाबी ना मिलने पर सरकार से समर्थन वापस ले लिया गया।

    महबूबा से स्थिति नहीं संभली: माधव

    महबूबा से स्थिति नहीं संभली: माधव

    राम माधव ने कहा कि केंद्र ने लगातार राज्य सरकार को समर्थन दिया, 80 हजार करोड़ का पैकेज भी दिया, लेकिन राज्य सरकार ने हालात को संभाला नहीं। माधव ने कहा कि मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती कश्मीर घाटी में परिस्थितियों को संभाल नहीं पाई, सरकार लगातार फेल रही। सरकार ने काम नहीं किया। ऐसे में तीन साल की सरकार चलाने के बाद भाजपा ने पीडीपी से अलग होने का फैसला किया है।

    भाजपा की राज्यपाल शासन लगाने की मांग

    भाजपा की राज्यपाल शासन लगाने की मांग

    माधव ने कहा कि रमजान में हमने आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई ना करने का फैसला किया, इससे बहुत उम्मीद थी लेकिन दूसरी तरफ से जैसी उम्मीद थी वैसा रिस्पॉन्स आतंकियों की तरफ से नहीं आया। सारी चीजों को देखने और तमाम विमर्श के बाद भाजपा ने समर्थन वापस लिया है। राम माधव ने जम्मू कश्मीर में राज्यपाल शासन की मांग की है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+