कांग्रेस के साथ गठबंधन की खबरों पर महबूबा मुफ्ती का बड़ा बयान

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के दौरान जम्मू-कश्मीर में पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (PDP) और कांग्रेस के बीच गठबंधन की अटकलों को महबूबा मुफ्ती ने खारिज कर दिया है। दरअसल, पिछले कुछ समय से कांग्रेस और पीडीपी के बीच गठबंधन को लेकर कयास लगाए जा रहे थे। महबूबा मुफ्ती ने कहा है कि कांग्रेस के साथ उनकी कोई बातचीत नहीं हुई है, ये महज अटकलों तक ही सीमित है। बता दें कि जम्मू-कश्मीर में 6 लोकसभा सीटों के लिए 5 चरणों में मतदान होने हैं।

महबूबा मुफ्ती ने कहा- PDP सभी 6 सीटों पर लड़ेगी चुनाव

महबूबा मुफ्ती ने कहा- PDP सभी 6 सीटों पर लड़ेगी चुनाव

महबूबा मुफ्ती ने मीडियाकर्मियों से बातचीत करते हुए कहा कि उनकी पार्टी जम्मू-कश्मीर की सभी 6 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी। महबूबा मुफ्ती ने कहा कि अगर कांग्रेस नैशनल कॉन्फ्रेंस के साथ गठबंधन करना चाहती है तो ये उनका आंतरिक मामला है। दूसरी तरफ, कांग्रेस और नैशनल कॉन्फ्रेंस के बीच गठबंधन को लेकर बातचीत का दौर जारी है।

कांग्रेस-नैशनल कॉन्फ्रेंस के बीच बातचीत जारी

कांग्रेस-नैशनल कॉन्फ्रेंस के बीच बातचीत जारी

खबर के मुताबिक, इस वक्त कांग्रेस और नैशनल कॉन्फ्रेंस के नेताओं के बीच मीटिंग चल रही है। बताया जा रहा है कि ये बैठक फारूख अब्दुल्ला के आवास पर हो रही है। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस राज्य में गठबंधन की कोशिश में जुटी है। इसके पहले कांग्रेस को यूपी में गठबंधन की कोशिशों को बड़ा झटका था। यूपी में सपा-बसपा-रालोद ने कांग्रेस को महागठबंधन में शामिल नहीं किया और केवल दो सीटें कांग्रेस के लिए छोड़ दी थी।

जम्मू-कश्मीर में लोकसभा की 6 सीटें

जम्मू-कश्मीर में लोकसभा की 6 सीटें

बता दें कि जम्मू-कश्मीर में 5 चरणों में चुनाव संपन्न होने हैं। पहले चरण का मतदान 11 अप्रैल- बारामुला, जम्मू में होगा। दूसरे चरण में 18 अप्रैल को श्रीनगर, ऊधमपुर सीट पर मतदान होंगे। तीसरे चरण में 23 अप्रैल को अनंतनाग सीट (अनंतनाग जिला), जबकि चौथे चरण में 29 अप्रैल को अनंतनाग सीट (कुलगाम जिला) और 5वें चरण में 6 मई को अनंतनाग सीट (शोपियाँ और पुलवामा), लद्दाख में वोटिंग होगी। लोकसभा चुनावों के परिणाम 23 मई को आएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+