Article 370: महबूबा मुफ्ती-उमर अब्दुल्ला ने दो बार की परिवार-रिश्तेदारों से मुलाकात

Recommended Video

    Article-370 के खात्मे के बाद परिजनों से मिले नजरबंद Mehbooba Mufti और Omar Abdullah। वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर में आर्टिकल 370 हटाए जाने के बाद से दो पूर्व मुख्यमंत्रियों महबूबा मुफ्ती और उमर अब्दुल्ला को नजरबंद रखा गया है। सरकारी सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि जम्मू-कश्मीर के दोनों पूर्व मुख्यमंत्रियों के परिवार के सदस्यों को हाल ही में दो बार मिलने की अनुमति दी गई थी। उमर अब्दुल्ला के परिवार ने कथित तौर पर उनसे श्रीनगर के हरि निवास पर मुलाकात की।

    mehbooba mufti and omar abdullah allowed to the meet family members

    एक सरकारी अधिकारी के हवाले से बताया गया है कि नजरंबद रखे गए नेताओं से उनके परिवार के सदस्यों को सप्ताह में दो बार मिलने की इजाजत दी गई है। हाल ही में इन नेताओं के परिवार के सदस्यों ने इनसे दो बार मुलाकात की है। नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला और पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती को 5 अगस्त से ही हिरासत में रखा गया है।

    सूत्रों के मुताबिक, उमर अब्दुल्ला की बहन, सफिया और उनके बच्चों को मिलने की इजाजत दी गई थी। हिरासत में लिए जाने के कारण उमर अब्दुल्ला की दाढ़ी भी बढ़ गई है। महबूबा मुफ्ती को पर्यटन विभाग की संपत्ति चेशमाशाही में रखा गया है। आर्टिकल 370 हटाए जाने के बाद से जम्मू-कश्मीर के अधिकांश स्थानीय नेताओं को नजरबंद कर लिया गया है। आर्टिकल 370 हटाए जाने के बाद जम्मू कश्मीर राज्य को दो केंद्र शासित प्रदेशों में विभाजित कर दिया है।

    श्रीनगर के संतूर होटल में करीब 50 नेताओं को कड़ी सुरक्षा के बीच रखा गया है। यहां इन नेताओं के परिवार के सदस्य आकर उनसे मुलाकात करते हैं। परिवार के लोगों को प्रशासन से अनुमति लेनी होती है जिसके बाद ये लोग होटल जाकर इन नेताओं से मिल सकते हैं। बिना इजाजत इस होटल में रखे गए नेताओं के परिवार के सदस्यों को मिलने की इजाजत नहीं है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+