Meghalaya: TMC के विधायक एचएम शांगप्लियांग समेत तीन अन्य विधायक भाजपा में हुए शामिल
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री अभी जब मेघालय दौरे पर है, उसी समय TMC के विधायक एचएम शांगप्लियांग समेत तीन अन्य विधायकों ने भाजपा ज्वाइन कर ली है। 2023 के मेघालय विधानसभा चुनाव से पहले टीएमसी को ये बड़ा झटका लगा है।

Recommended Video
मेघालय विधान सभा चुनाव 2023 के पहले प्रदेश में तृणमूल कांग्रेस को बुधवार को झटका लगा। टीएमसी के विधायक एचएम शांगप्लियांग समेत तीन अन्य मेघालय राज्य के मौजूदा विधायक भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं। टीएमसी विधायकों ने ये बगावत ऐसे समय में की है जब पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और पार्टी प्रमुख ममता बनर्जी मेघालय दौरे पर हैं।
2023 मेघालय विधानसभा चुनाव से पहले टीएमसी के एचएम शांगप्लियांग, नेशनल पीपुल्स पार्टी के विधायक फेरलिन संगमा, बेनेडिक मारक और निर्दलीय विधायक सैमुअल संगमा भाजपा में शामिल हो गए हैं।
भाजपा ज्वाइन करने वालों में शांगप्लियांग, फेरलिन सांगमैन और बेनेडिक मारक ने पिछले महीने स्पीकर मेटबाह लिंगदोह को अपना इस्तीफा सौंप दिया था। वे अब एनपीपी के नेतृत्व वाले मेघालय डेमोक्रेटिक एलायंस में सहयोगी भाजपा में शामिल हो गए हैं, जो वर्तमान में पूर्वोत्तर राज्य में शासन कर रहा है।अटकलें लगाई जा रही थीं कि इन्होंने भी अपनी-अपनी पार्टियों की सदस्यता छोड़ दी और राज्य के चुनावों से पहले भाजपा में शामिल होने के लिए तैयार थे।
मेघालय में अगले साल की शुरुआत में विधानसभा चुनाव होने हैं। मंगलवार को शिलांग में टीएमसी कार्यकर्ताओं के एक सम्मेलन को संबोधित करते हुए ममता बनर्जी ने कहा केंद्र सरकार ने मेघालय के साथ-साथ अन्य पूर्वोत्तर राज्यों की पूरी तरह से उपेक्षा की है। हम यह सुनिश्चित करेंगे कि हम बदलाव लाएं और पहाड़ी राज्य समृद्ध हो। ममता बनर्जी ने आरोप लगाया है कि भाजपा के नेतृत्व वाले केंद्र ने मेघालय और अन्य पूर्वोत्तर राज्यों की उपेक्षा की है और उनकी पार्टी यह सुनिश्चित करने के लिए मेघालय के लोगों की सहायता करना चाहती है कि राज्य में "मिट्टी के पुत्र" का शासन है।












Click it and Unblock the Notifications