मेघालय: कोनराड संगमा को सरकार बनाने का आमंत्रण, सात मार्च को शपथ ग्रहण, पीएम मोदी भी हो सकते हैं शामिल
Meghalaya: कोनराड संगमा सात मार्च को एक बार फिर से मेघालय के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने जा रहे हैं। उन्होंने अपने पिता की मृत्यु के बाद 2016 में नेशनल पीपुल्स पार्टी की अध्यक्षता संभाली थी।

Meghalaya Oath Ceremony: कोनराड संगमा(Conrad Sangma) आगामी मंगलवार को अपने दूसरे कार्यकाल के लिए मेघालय के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाग लेने की संभावना है। इससे पहले दिन में संगमा ने दावा किया कि 60 सदस्यीय विधानसभा में उनके पास 32 विधायकों का पूर्ण बहुमत' है। हालांकि, उन्होंने समर्थन करने वाले दलों का विवरण देने से इनकार कर दिया।
मुझे राज्यपाल का पत्र मिला: कोनराड संगमा
कोनराड संगमा (conrad sangma) ने कहा कि मुझे राज्यपाल का पत्र मिला है जिसमें मुझे सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया गया है। शपथ ग्रहण समारोह 7 मार्च को सुबह 11 बजे राजभवन में होगा। हम प्रधानमंत्री, गृह मंत्री और अन्य नेताओं के समारोह में शामिल होने की उम्मीद कर रहे हैं।
हमारे पास 32 विधायक: कोनराड संगमा
कोनराड संगमा (conrad sangma) ने कहा कि हमारे पास 32 विधायक हैं और वे लोगों द्वारा चुने गए हैं और इसलिए विधायक तय करेंगे कि वे किसे समर्थन देना चाहते हैं। गैर-सरकारी संगठनों में मतभेद हो सकते हैं लेकिन यह चुनाव के जनादेश से अलग है। मेघालय ने ऐसा व्यवहार कभी नहीं देखा और यह अस्वीकार्य है।
मेघालय में सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी NPP
मेघालय विधानसभा चुनाव 2023 में, NPP गुरुवार को सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी, जिसने 27 फरवरी को मतदान के लिए गए 59 निर्वाचन क्षेत्रों में से 26 सीटों पर जीत हासिल की।
त्रिपुरा में आठ मार्च को शपथ ग्रहण, पीएम मोदी भी होंगे शामिल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आठ मार्च को त्रिपुरा में नई भाजपा-आईपीएफटी सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।
हाल ही में संपन्न त्रिपुरा विधानसभा चुनाव में, भाजपा ने 60 सदस्यीय विधानसभा में 32 सीटों पर जीत हासिल की, जबकि उसके सहयोगी आईपीएफटी ने एक सीट जीती।
प्रधानमंत्री के राज्य दौरे को लेकर मुख्य सचिव एस के सिन्हा वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे हैं। एसपीजी की टीम भी आज आ रही है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि प्रधानमंत्री आठ मार्च को नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने आ रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications