मेघालय में NPP और BJP ने मिलाए हाथ, जेपी नड्डा ने फोन पर दिए निर्देश- संगमा को समर्थन पत्र आज रात ही मिलेगा!
मेघालय में भाजपा के समर्थन से बनने वाली सरकार का मुखिया कौन बनेगा, इस सवाल पर सस्पेंस बना हुआ है। हालांकि, बीजेपी NPP का समर्थन करेगी, इसकी पुष्टि खुद मेघालय भाजपा के प्रमुख ने की है। जानिए उन्होंने क्या कहा-

मेघालय में बीजेपी कॉनराड संगमा की पार्टी एनपीपी को समर्थन देगी। भाजपा के समर्थन से बनने वाली सरकार के बारे में मेघालय में पार्टी अध्यक्ष अर्नेस्ट मावरी ने कहा, उन्हें भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का फोन आया था। उन्होंने सलाह दी है कि मेघालय विधानसभा चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी NPP को सरकार बनाने में समर्थन दिया जाए।
मेघालय भाजपा प्रमुख अर्नेस्ट मावरी ने कहा, मुझे मेघालय में सरकार बनाने के लिए एनपीपी का समर्थन करने की सलाह दी गई है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का फोन आया। उसके बाद मैंने सीएम कॉनराड संगमा से बात की।
किस पार्टी को कितनी सीटें मिलीं
बीजेपी प्रमुख मावरी ने कहा, मेघालय में भाजपा की टीम से परामर्श के बाद वे आज रात ही कॉनराड संगमा को समर्थन पत्र सौंप देंगे। बता दें कि 60 सीटों वाले मेघालय विधानसभा में 59 सीटों पर इलेक्शन कराए गए। इनमें NPP और इसके सहयोगी दलों को 30 से अधिक सीटों पर जीत मिली है। बीजेपी उम्मीदवारों को दो सीटों पर जीत मिली।
बता दें कि इससे पहले असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने बताया था कि खुद संगमा ने फोन कर सरकार गठन में भाजपा का समर्थन मांगा था। उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह से फोन पर बात की थी। जिसके बाद NPP को बीजेपी का समर्थन और मेघालय में गठबंधन सरकार बनने की पुष्टि हो गई थी।












Click it and Unblock the Notifications