मेघालय के 62 वर्षीय विधायक सिंटार केलास सुन का कोरोना से निधन, नहीं लगवाई थी वैक्सीन

मेघालय के 62 वर्षीय विधायक सिंटार केलास सुन का कोरोना से निधन, नहीं लगवाई थी वैक्सीन

शिलांग, 11 सितंबर: मेघालय के निर्दलीय विधायक सिंटार केलास सुन का शुक्रवार (09 सितंबर) को कोरोना वायरस की वजह से निधन हो गया है। मौफलांग सीट से विधायक सिंटार केलास सुन कोविड-19 के लिए संक्रमित पाए गए थे, जिसके बाद उनकी मौत उनके आवास पर ही हुई है। 62 वर्षीय विधायक सिंटार केलास सुन ने कोरोना वैक्सीन की एक भी डोज नहीं ली थी। विधानसभा के एक अधिकारी ने बताया कि सिंटार केलास सुन राज्य के उन सात विधायकों में से एक थे, जिन्होंने अभी तक कोविड-19 की वैक्सीन नहीं ली थी।

Recommended Video

    MLA Syntar Klas Sunn Death: Meghalaya के निर्दलीय MLA का कोरोनावायरस से निधन | वनइंडिया हिंदी
    Meghalaya MLA Syntar Klas Sunn

    मेघालय के निर्दलीय विधायक सिंटार केलास सुन पर्यावरण पर विधानसभा समिति के अध्यक्ष थे। वहीं सिंटार केलास सुन नेशनल फुटबॉलर यूजीनसन लिंगदोह के पिता थे।

    सिंटार केलास सुन 2016 में राज्य पीएचई के मुख्य अभियंता के रूप में सेवानिवृत्त होने के बाद राजनीति में शामिल हो गए थे। 2018 के विधानसभा चुनाव में मावफलांग सीट से सिंटार केलास सुन ने सफलतापूर्वक चुनाव लड़ा।

    सिंटार केलास सुन के निधन पर मुख्यमंत्री कोनराड संगमा ने शोक व्यक्त किया है। सीएम कोनराड संगमा ने कहा है, मौफलांग माननीय विधायक सिंटार केलास सुन के निधन से दुखी हूं। मैं सार्वजनिक सेवा के लिए उनके व्यावहारिक दृष्टिकोण की प्रशंसा करता हूं। उनके परिवार, प्रियजनों और प्रशंसकों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है।"

    सिंटार केलास सुन के निधन के साथ ही 2018 के बाद से कांग्रेस पार्टी ने वर्तमान विधानसभा में पांच सदस्यों को खो दिया है। 2018 में कांग्रेस विधायक क्लेमेंट मारक का निधन हुआ था। वहीं कांग्रेस अध्यक्ष डोनकुपर रॉय ने 2019 में अंतिम सांस ली थी। कांग्रेस के दो और विधायक डेविड ए नोंग्रुम का 2 फरवरी को और डॉ आजाद जमान का 4 मार्च को निधन हो गया था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+