'पीएम मोदी ने किया था मेरा समर्थन', CBI जांच पर राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने दोहराई 300 करोड़ रिश्वत वाली ये बात

नई दिल्ली, 8 मार्च। मेघालय के राज्यपाल सत्यपाल मलिक (Governor Satyapal Malik ) ने अपने खिलाफ सीबीआई जांच (CBI Investigation) को लेकर उठ रहे सवालों पर कहा कि मुझे किसी बात का डर नहीं। गवर्नर ने कहा कि मुझे याद है किस प्रकार कश्मीर में मुझे रिश्वत का ऑफर दिया गया था। लेकिन इस दौरान पीएम मोदी ने मेरा समर्थन करते हुए कहा था कि भ्रष्टाचार से कोई समझौता नहीं होना चाहिए और मैने वही किया था।

Satya Pal Malik

किसान आंदोलन (Kisan Andolan) पर केंद्र सरकार का जमकर कोसने वाले मेघालय के गवर्नर सत्यपाल मलिक (Governor Satyapal Malik) ने अपने विरुद्ध सीबीआई जांच (CBI Investigation) की संभावना पर टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि इससे हमारी आवाज पर कोई असर नहीं पड़ने वाला। मैं किसानों के मुद्दे को फिर भी मजबूती से उठाता रहूंगा। मलिक ने कहा मैं उन व्यक्तियों में से नहीं हैं जो परिस्थितिवश बैठ जाते हैं। समचार चैनल एनडीटीवी को उन्होंने बताया कि वे किसी भी तरीके की जांच के लिए तैयार हैं। गर्वनर मलिक ने कहा कि कीचड़ में पत्थर मारने पर वह गंदगी दूसरों के ऊपर भी उछलकर पड़ जाती है। मेरे आरोपों को लेकर सीबीआई जांच चल रही है। मलिक ने कहा अगर मेरे खिलाफ भी जांच होती है तो इसका कोई फर्क नहीं पड़ेगा। उन्होंने बताया कि वे पांच कुर्ता और पायजामा लेकर कश्मीर गए थे और वही लेकर लौटे हैं। उन्हें किसी भी जांच का डर नहीं है।

दरअसल, सत्यपाल मलिक ने राजस्थान झुंझुनू जिले में एक समारोह में कश्मीर के राज्यपाल रहते रिश्वत का ऑफर मिलने की बात कही थी। उन्होंने कहा था कि जब वे वहां राज्यपाल था तो दो फाइलें मेरे विचार के लिए आई थीं। जो सचिव उनके पास गए थे उनमें से एक ने उनसे कहा था कि अगर फाइसों की मंजूरी दी जाती है तो हर एक फाइल के लिए 150 करोड़ रुपए मिलेंगे।

गर्वनर ने आगे कहा कि लेकिन मैंने यह प्रस्ताव ठुकरा दिया था। मलिक ने यह बात बड़े दावे के साथ कही थी कि इसमें पीएम मोदी के करीबी लोगों का हाथ था। वहीं गर्वनर मलिक ने अब कहा है कि इस दौरान पीएम मोदी ने उनका समर्थन करते हुए कहा था कि भ्रष्टाचार से कोई समझौता नहीं होना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+