मेघालय के राज्यपाल सत्यपाल मलिक बोले, अग्निपथ योजना से सेना का सम्मान घटेगा, अग्निवीरों की नहीं होगी शादी

नई दिल्ली, 27 जून। सेना में भर्ती की अग्निपथ योजना पर मेघालय के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने तीखा हमला बोला है। सत्यपाल मलिक ने कहा कि अग्निपथ गलत योजना है, यह पूरी तरह से भारतीय सेना के स्वाभिमान के खिलाफ है, सरकार को इस योजना पर तुरंत फिर से विचार करना चाहिए। बागपत के दौरे पर रविवार को सत्यपाल मलिक एक शोकसभा में हिस्सा लेने के लिए पहुंचे थे, इस दौरान मलिक ने कहा कि अगर इस योजना को लागू किया गया तो हमारी सेना का सम्मान कम होगा।

Recommended Video

    Agnipath Scheme: Satyapal Malik का बयान, 3 साल में लौटे तो नहीं होगी शादी | वनइंडिया हिंदी |*News
    satyapal

    सत्यपाल मलिक ने कहा कि अग्निपथ योजना युवाओं को बर्बाद कर देगा, उनकी शादी होना मुश्किल हो जाएगी। इस योजना पर सरकार को फिर से विचार करना चाहिए। अगर इस योजना को लागू किया जाता है तो इससे सेना का सम्मान घटेगा। यही नहीं मलिक ने कहा कि वह पीएम मोदी से मुलाकात करके उन्हें समझाएंगे, ताकि वह इस योजना को वापस ले सके। दरअसल सत्यपाल मलिक रविवार को शिक्षक गजे सिंह धामा के निधन के बाद उनके परिजनों से मुलाकात करने के लिए पहुंचे थे।

    जम्मू कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक इसी साल मेघायल के राज्यपाल के पद से रिटायर होंगे। सत्यपाल मलिक ने कहा कि अगर इस योजना को लागू किया गया तो सैनिकों को दुल्हन नहीं मिलेगी। आखिर उन सैनिकों से कौन शादी करेगा, अगर उन्हे सिर्फ 4 साल के लिए ही नौकरी मिले। सरकार को पुरानी सैन्य भर्ती की नीति को ही अपनाना चाहिए। राज्यपाल मलिक का कहना है कि चार साल के बाद अग्निवीरों को नौकरी नहीं मिलेगी, इन युवाओं का भविष्य बर्बाद हो जाएगा। इस योजना के खिलाफ देश में युवाओं का गुस्सा बढ़ रहा है।

    इसे भी पढ़ें- बगावत की खबरों पर बोले संजय राउत के भाई- घूमने जाना होगा तो गोवा जाऊंगा, गुवाहाटी में तो गद्दार गए हैं
    वहीं जब मलिक से रिटायरमेंट के बाद की योजना के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मैं कश्मीर पर किताब लिखूंगा, जब भी जरूरत पड़ेगी किसानों के अधिकार की लड़ाई लड़ूंगा। बतौर राज्यपाल जब मेरा कार्यकाल खत्म होगा तो मैं राजनीति में जाने की नहीं सोच रहा हूं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+