Meghalaya elections 2023: पेंशन राशि दो गुनी,लड़कियों को स्नातक तक फ्री शिक्षा, BJP का घोषणा पत्र जारी

Meghalaya elections 2023: 60 सीटों वाले मेघालयल में 27 फरवरी को मतदान होगा और चुनावी नतीजे 2 मार्च को आएंगे। आज भाजपा ने घोषणापत्र जारी किया है।

Meghalaya elections:

BJP manifesto for Meghalaya : बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बुधवार को मेघालय चुनाव के लिए मेनिफेस्टो जारी कर दिया है। घोषणापत्र जारी करते हुए उन्होंने कहा कि ' मुझे मेघालय के लिए घोषणापत्र पेश करते हुए बहुत ज्यादा खुशी हो रही है, मेघालय एक पारंपरिक और सांस्कृतिक राज्य है और इसे और परिपक्क और समृद्ध होने की पूरी गुंजाइश है और भाजपा के नेतृत्व में हम इसे ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए पूरी तरह से तत्पर और दृढ़ प्रतिज्ञ हैं।' आपको बता दें कि अपने घोषणा पत्र में भाजपा ने बहुत सारे वादे किए हैं, उसका कहना है कि राज्य में अगर भाजपा की सरकार बनती है तो राज्य में 7वां वेतन आयोग लागू होगा और लड़कियों को ग्रेजुएशन तक फ्री शिक्षा मिलेगी।

आइए एक नजर डालते हैं घोषणा पत्र के मुख्य बिंदुओं पर

  • राज्य में 7वां वेतन आयोग लागू किया जाएगा जिससे सरकारी कर्मचारियों का सैलरी स्ट्रक्चर बदलेगा।
  • लड़कियों को केजी से स्नातक तक मुफ्त शिक्षा दी जाएगी।
  • लड़कियों की बर्थ पर 50000 रुपये का बॉन्ड सर्विस दी जाएगी।
  • सिंगल मदर्स और विधवा महिलाओं को 24,000 हजार रुपये की वार्षिक आर्थिक मदद दी जाएगी।
  • किसानों को दी जाने वाली किसान सम्मान निधि की राशि में 2000 रु की सलाना वृद्धि
  • उज्जवला योजना के तहत दो सिलेंडर फ्री।
  • वृद्धजनों की पेंशन राशि दो गुनी की जाएगी।
  • भूमिहीन किसानों को 3,000 रुपये की आर्थिक मदद
  • मछुआरों के लिए भी स्पेशल आर्थिक पैकेज का ऐलान।
  • भ्रष्टाचार वाले मामले की सुनवाई स्पेशल टास्क फोर्स करेगी।

मेघालय में 27 फरवरी को डाले जाएंगे वोट

आपको बता दें कि 60 सीटों वाले मेघालय में 27 फरवरी को मतदान होगा और चुनावी नतीजे 2 मार्च को आएंगे। भाजपा ने यहां सभी सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं। इस वक्त एनपीपी के कोनराड संगमा राज्य के सीएम हैं और स्टेट में नेशनल पीपुल्स पार्टी और भाजपा गठबंधन की सरकार है। हालांकि 2018 में यहां कांग्रेस ने 21 सीटें हासिल की थीं लेकिन इसके बावजूद वो सरकार नहीं बना पाई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+