Meghalaya Election Result 2023: जानें मेघालय का कब आएगा चुनाव परिणाम, क्‍या बहुमत की बन पाएगी सरकार

Meghalaya Election Result 2023: मेघालय में सोमवार को शांतिपूर्ण तरीके से वोटिंग संपन्‍न हो गई। राज्‍य में अगले पांच सालों तक किस पार्टी की सरकार रहेगी, इसका फैसला चुनाव परिणाम आने के बाद ही होगा।

meghalya

मेघालय में सोमवार 27 फरवरी को विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग हुई। अगले पांच साल के लिए 60 सदस्यों वाली एक नई सरकार के लिए यहां के वोटरों ने सोमवार को वोट किया। 2023 में राज्य के चुनाव में कई राजनीतिक दलों के निर्विरोध चुनाव लड़ने के साथ, यह सभी राजनीतिक दलों के बीच एक बड़ी लड़ाई मानी जा रही है।

मेघालय में अगली सरकार किस पार्टी की होगी इसका फैसला मार्च के पहले सप्‍ताह की दो तारीख को जारी होगा, जब रिजल्‍ट जारी किया जाएगा। याद रहे मेघालय में वर्तमान सरकार का कार्यकाल 15 मार्च 2023 को समाप्त हो रहा है जिसके पहले चुनाव परिणाम घोषित करके नई सरकार का गठन हो जाएगा।

इंडिया टुडे-एक्सिस माय इंडिया के अनुसार मेघालय में किसी भी पार्टी को बहुमत नहीं मिल रहा है। इसके अनुसार मेघालय में एनपीपी को 18 से 24 सीटों पर जीत मिलने का अनुमान है। वहीं कांग्रेस पार्टी को 6 से 12 सीटों पर जीत मिलने की संभावना जताई है। वहीं भाजपा को 4 से 8 और अन्‍य को 4 से 8 सीटों पर जीत हासिल करने का अनुमान लगाया है।वहीं जी न्यूज मैट्रिज एग्जिट पोल के मुताबिक एनपीपी को 21-26 सीटें, कांग्रेस 3-6, भाजपा 6-11, टीएमसी को 8-1 यूडीपी 5-6 जबकि अन्य को 6-14 सीटें मिलने का अनुमान व्यक्त किया है।

आज तक एक्सिस माय इंडिया के मुताबिक एनपीपी को 18-24 , कांग्रेस 6-12, भाजपा 4-8 टीएमसी 5-9 यूडीपी 8-12 और अन्य को 4-8 मिलेंगी।

इंडिया न्यूज- जन की बात एक्जिट पोल ने एनपीपी को 11-16, कांग्रेस को 11-6, भाजपा को 3-7, टीएमसी 14-9 यूपीपी 10-14 और अन्य को 5-12 सीटें मिलने का अनुमान व्यक्त किया है।

Time Now-ETG Research exit poll में एनपीपी को 18 से 26 सीटें, टीएमएमसी को 8 से 14 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं एक्जिट पोल के मुताबिक कांग्रेस को 2 से 5 सीटें मिलने का अनुमान है।

बता दें मेघालय के पूर्व मंत्री और यूनाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी के कैंडीडेट एचडीआर लिंगदोह के निधन के कारण, सोहियोंग में बैठक स्थगित कर दी गई है। मेघालय में 2023 के विधानसभा चुनाव के प्रचार में अपनी पूरी ताकत झोंक दी थी सुबह करीब सात बजे मेघालय विधानसभा के लिए मतदान शुरू हुआ। 27 फरवरी, 2023 को 59 निर्वाचन क्षेत्रों में 21 लाख से अधिक लोग मतदान आयोजित किया गया। मेघालय में वोटिंग के लिए चुनाव आयोग ने 3,419 मतदान स्थल स्थापित किए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+