बीफ पार्टी कर मोदी सरकार के तीन साल का जश्न मनाने पर अड़े भाजपा नेता का इस्तीफा
केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के तीन साल पूरे होने पर गारो हिल्स जिले के भाजपा अध्यक्ष बनार्ड मराक ने कहा था कि भाजपा की गारो इकाई मोदी सरकार के तीन साल पूरे होने के उपलक्ष्य में बिची-बीफ पार्टी करेगी।
आइजोल। केंद्र की मोदी सरकार के तीन साल पूरे होने के जश्न में बीफ पार्टी करने पर अड़े मेघालय के भाजपा नेता ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। इसकी वजह उन्हें पार्टी हाईकमान से उन्हें बीफ पार्टी की इजाजत ना मिलना है।बीफ पार्टी की मना ही से वो नाराज बताए गए हैं।


बीफ पार्टी कर मनाना चाहते
केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के तीन साल पूरे होने पर गारो हिल्स जिले के भाजपा अध्यक्ष बनार्ड मराक ने फेसबुक पर लिखा था कि भाजपा की गारो इकाई मोदी सरकार के तीन साल पूरे होने के उपलक्ष्य में एक 'बिची-बीफ पार्टी' आयोजित करेगी। बिची चावल से तैयार की जाने वाली शराब है जिसका उत्सवों के दौरान सेवन किया जाता है। मराक की घोषणा के बाद पार्टी ने उन पर इस तरह का कोई आयोजन ना करने को कहा था।

पार्टी से इजाजत ना मिलने पर दिया इस्तीफा
मोदी सरकार के तीन साल पूरे होने पर मेघालय में बीफ पार्टी के आयोजन के प्रस्ताव को सीनियर नेताओं के ठुकरा देने के बाद बर्नार्ड ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कहा कि राज्य में बीफ पर बैन नहीं है और उन्हें इससे रोकना गलत है।

बताया संस्कृति का अपमान
भाजपा से इस्तीफा देने के बाद बर्नार्ड ने कहा कि उस पार्टी के लिए काम करने का क्या मतलब है जो गारो परंपरा और संस्कृति को जिंदा नहीं रख सकते। उन्होंने कहा कि ये बलि देकर जश्न मनाना गारो जनजाति की संस्कृति है। उन्होंने कहा कि बीजेपी के नेता खान-पान को लेकर तानाशाही रुख अपना रही है।

अलगाववादी से बनें हैं नेता
बर्नार्ड मरक अलगाववादी से राजनीति में आए हैं। इससे पहले वो तब भी चर्चा में आए थे जब उन्होंने कहा था कि भाजपा प्रदेश में बीफ पर प्रतिबंध नहीं लगाएगी बल्कि सस्ता मांस जनता को उपलब्ध कराएगी।
-
Kerala EC-BJP Seal Row: केरल में ECI के डॉक्यूमेंट पर बीजेपी की मुहर, विवाद के बाद चुनाव आयोग ने दी सफाई -
Assam Chunav से पहले भाजपा को तगड़ा झटका, मौजूदा मंत्री कांग्रेस में हुईं शामिल, कौन है ये महिला नेता? -
Iran Vs America War: अमेरिका ने किया सरेंडर! अचानक ईरान से युद्ध खत्म करने का किया ऐलान और फिर पलटे ट्रंप -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’ -
Iran War Impact: क्या महंगे होंगे पेट्रोल-डीजल और LPG सिलेंडर? संसद में PM मोदी ने दिया बड़ा अपडेट -
Bangalore Gold Silver Rate Today : सोना-चांदी धड़ाम, बैंगलोर में कहां पहुंचा ताजा भाव? -
US Iran War: ईरान ने की Trump की घनघोर बेइज्जती, मिसाइल पर फोटो, लिखी ऐसी बात कि लगेगी मिर्ची- Video -
LPG Crisis: 14.2 किलो के सिलेंडर में अब सिर्फ इतनी KG ही मिलेगी गैस! LPG किल्लत के बीच सरकार ले सकती है फैसला












Click it and Unblock the Notifications