भाजपा के मंत्री की लोगों से अपील- चिकन, मटन के बजाय बीफ ज्यादा खाएं
भाजपा के मंत्री की लोगों से अपील- खूब बीफ खाएं
शिलॉन्ग, 31 जुलाई: मेघालय सरकार में मंत्री, भाजपा के सीनियर नेता सनबोर शुलई ने राज्य के लोगों से अपील की है कि वो चिकन, मटन और मछली के मुकाबले बीफ ज्यादा खाएं। बीते हफ्ते ही भाजपा कोटे से मंत्री बने शुलई का कहना है कि वो लोगों को चिकन, मटन या मछली से ज्यादा बीफ खाने के लिए लगातार प्रोत्साहित कर रहे हैं। वो कहते हैं, लोगों में ये भ्रम है कि भाजपा बीफ को बैन कर देगी। ऐसे में मैं लोगों को बीफ खाने के लिए प्रोत्साहित कर इस धारणा को खत्म कर रहा हूं।

Recommended Video
असम सरकार में पशुपालन और पशु चिकित्सा मंत्री शुलई का कहना है कि एक लोकतांत्रिक देश में हर कोई अपनी पसंद का खाना खाने के लिए स्वतंत्र है। किसी के खानपान पर कोई रोक नहीं है ना ही उनकी पार्टी बीफ के खिलाफ है।
शुक्रवार को तीन बार के विधायक शुलई ने कहा, भाजपा गौमांस पर प्रतिबंध लगाएगी, यह बिल्कुल गलत सोच है। मैं तो लोगों को दूसरे मांस खाने के बजाय बीफ ज्यादा खाने के लिए प्रेरित करता हूं। इससे मेरी पार्टी को लेकर लोगों में कोई शुब्हा ना रहे उन्होंने ये भी कहा कि वो पड़ोसी राज्य असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा से बात कर ये सुनिश्चित करेंगे कि वहां नया कानून बनने के बाद मेघालय में मवेशियों का परिवहन बाधित ना हो।
मेघालय और असम के बीच सीमा पर हुए विवाद और कई लोगों की जान जाने की घटना पर शुलई ने कहा, हिंसा किसी बात का हल नहीं हैं। मैं कहूंगा कि अगर असम के लोग सीमावर्ती इलाके में हमारे लोगों को परेशान करते रहे, तो अब सिर्फ बात करने और चाय पीने का समय नहीं है। हमें जवाब देना होगा, हमें मौके पर ही कार्रवाई करनी होगी। हमारे पास अपने लोगों की रक्षा करने की भावना होनी चाहिए, हमें अपने बल का उपयोग करना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications