अपने फॉर्म हाउस में वेश्यालय चलाने के आरोप में मेघालय के बीजेपी नेता यूपी में गिरफ्तार
अपने फॉर्म हाउस में वेश्यालय चलाने के आरोप में मेघालय के बीजेपी नेता यूपी में गिरफ्तार
नई दिल्ली। मेघालय के बीजेपी नेता बर्नार्ड एन मराक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उत्तर प्रदेश के हापुड़ में बीजेपी की प्रदेश इकाई के उपाध्यक्ष बर्नार्ड एन मराक को गिरफ्तार किया गया। बर्नार्ड पर अपने फॉर्म हाउस में वेश्यालय चलाने का आरोप लगा है। पुलिस ने उन्हें यूपी से गिरफ्तार कर लिया है और उन्हें जल्द मेघालय पुलिस को सौंप दिया जाएगा। पुलिस ने वेश्यालय चलाने के आरोप में उनके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया था। पुलिस लंबे वक्त से उनकी तलाश में जुटी थी।

पुलिस ने बताया कि बीजेपी नेता के बागान से छह नाबालिग लड़कियों को छुड़ाया गया । वहीं वेश्यालय से 73 लोगों की गिरफ्तारी हुई है। फॉर्म हाउस पर हुई छापेमारी के बाद से ही बीजेपी नेता गायब थे। जिसके बाद से पुलिस ने उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कर दिया था। पुलिस ने उत्तर प्रदेश के हापुड़ से गिरफ्तार कर उन्हें वापस तुरा ले जाया जाएगा, जहां उनसे पूछताछ की जाएगी। पुलिस का कहना है कि बीजेपी नेता जांच में सहयोग नहीं कर रहे हैं। जहां पुलिस ने गंभीर आरोप लगाए तो वहीं बर्नार्ड एन मराक का कहना है कि प्रदेस सरकार और मुख्यमंत्री कोनराड के संगमा उन्हें निशाना बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनकी जान को खतरा है, जबकि प्रदेश सरकार ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताया है।












Click it and Unblock the Notifications