Meghalaya Assembly Elections : कांग्रेस सभी 60 सीटों पर ठोकेगी ताल, उम्मीदवारों की दूसरी सूची पांच और नाम
मेघालय में कांग्रेस सभी 60 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। पार्टी ने दूसरी सूची में पांच प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की है। देखिए कांग्रेस प्रत्याशियों की पूरी लिस्ट

Meghalaya Assembly Elections 2023 के लिए कांग्रेस ने पांच उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की है। दूसरी सूची में खेलिहरियाट, अमलेरेम, खारकुत्ता, रिसुबेलपारा, राजाबाला विधानसभा सीटों पर कांग्रेस उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया गया है। चार सीटें अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए आरक्षित हैं। एक सीट सामान्य उम्मीदवार यानी जनरल कैटेगरी के उम्मीदवार को दी गई है।

पहली लिस्ट में 55 उम्मीदवारों के नाम
इससे पहले गत 26 जनवरी को कांग्रेस ने 55 उम्मीदवारों की सूची जारी की थी। 60 सदस्यीय विधानसभा के लिए मतदान 27 फरवरी को कराए जाएंगे। पहली लिस्ट में कांग्रेस के सांसद विंसेट पाला को भी उम्मीदवार बनाया गया है। वर्तमान कांग्रेस सांसद विन्सेंट एच पाला सतंगा सैपुंग से ताल ठोकेंगे। चुनाव आयोग के कार्यक्रम के मुताबिक सभी राज्यों में एक साथ यानी तीन मार्च को मतगणना होगी।
तीन राज्यों में एक साथ हैं चुनाव
बता दें कि मेघालय के साथ त्रिपुरा और नगालैंड विधानसभाओं के चुनाव भी कराए जाने हैं। गत 18 जनवरी को केंद्रीय चुनाव आयोग ने इलेक्शन शेड्यूल की घोषणा की थी। 27 फरवरी को मेघालय के साथ नगालैंड में भी मतदान होगा। मतदाताओं की कुल संख्या के बारे में मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार के अनुसार, "नागालैंड, मेघालय और त्रिपुरा में संयुक्त रूप से 62.8 लाख से अधिक मतदाता हैं। इनमें 31.47 लाख महिला मतदाता हैं।
Recommended Video
-
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट -
Uttar Pradesh Gold Price: यूपी में आज 22K-18K सोने का भाव क्या? Lucknow समेत 9 शहरों में कितना गिरा रेट? -
Hormuz Crisis: ईरान के खिलाफ 20 मजबूत देशों ने खोला मोर्चा, दे दी बड़ी चेतावनी, अब क्या करेंगे मोजतबा खामेनेई -
बिना दर्शकों के खेला जाएगा PSL, मोहसिन नकवी ने की 2 शहरों में आयोजन की घोषणा, किस वजह से लिया यह फैसला? -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी के भाव ने फिर चौंकाया, चढ़ा या गिरा? जानें यहां -
Donald Trump PC Highlights: '48 घंटे के अंदर खोलो Hormuz वरना तबाह कर दूंगा', ट्रंप ने दी ईरान को धमकी -
विराट ने मांगा प्राइवेट जेट? क्या RCB के हर मैच के बाद जाएंगे वापस लंदन? खुद सामने आकर किया बड़ा खुलासा -
Rupali Chakankar कौन हैं? दुष्कर्म के आरोपी ज्योतिषी के कहने पर काट ली थी उंगली! संभाल रहीं थीं महिला आयोग -
Ram Navami 2026 kab hai: 26 या 27 मार्च, राम नवमी कब है? जानें सही तिथि












Click it and Unblock the Notifications