Meghalaya Assembly Election result 2023: करोड़पति कैंडिडेट सनियाभलंग ने फिर मारी बाजी, NPP का जलवा बरक़रार
मेघालय में एनपीपी का जलवा बरक़रार हैं। विधानसभा चुनाव के नतीजों में चर्चित नर्टियांग विधानसभा सीट पर सनियाभलंग का कब्ज़ा कायम हैं। कांग्रेस प्रत्याशी को उन्होंने 2,123 वोटों से शिकस्त दी।

Meghalaya Assembly Election 2023: पूर्वोत्तर राज्यों के विधानसभा चुनाव नतीजों में मेघालय के परिणाम भी बेहद रोचक हैं। जिन उम्मीदवारों की बदौलत नेशनल पीपल्स पार्टी की झोली में जीत दर्ज हुई, उसमें नर्टियांग विधानसभा सीट भी शामिल हैं। यहां से सनियाभलंग धर ने 2,123 वोटों से जीत हासिल की। उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार एमलांग लालू के जीत के मंसूबों पर पानी फेर दिया।

मेघालय विधानसभा चुनाव में एनपीपी ने सारे खाने चित कर दिए। पार्टी के कई चुनिंदा चेहरों ने जीत की नई इबारत लिखी हैं। नर्टियांग विधानसभा सीट से सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे सनियाभलंग धर इस बार भी मैदान थे। परिवहन मंत्री रहे सनियाभलंग करोड़पति परिवार से ताल्लुक रखते है। इस चुनाव में विरोधी दलों की उन पर पैनी नजर रही। कई कयास भी लगाए जाते रहे, लेकिन फिर नतीजे ने सभी चौंका दिया। कांग्रेस उम्मीदवार एमलांग लालू को 2,123 वोटों से शिकस्त दी।
सनियाभलंग धर की ओर से चुनाव आयोग को दिए गए शपथ पत्र में 1.39 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति का जिक्र हैं। पारिवारिक पृष्ठ भूमि भी राजनीतिक रही हैं। उनके भतीजे दसखियात लमारे भी सरकार में मंत्री रहे, जो उमरोई के नगैतलांग धर के बेटे हैं। नगैतलांग भी विधायक रह चुके है। इनकी भी करोड़ों की संपत्ति आंकी गई हैं। आपको बता दे कि नर्टियांग विधानसभा सीट पर धर के खिलाफ बीजेपी-टीएमसी ने अपनी रणनीति के मुताबिक जीत के लिए पूरी ताकत झोंकी। लेकिन धर के किले में सेंध लगाने रणनीति काम नहीं आई। हालांकि चुनाव के वक्त धर खुद कहते नजर आए थे कि जयंतिया हिल्स में एनपीपी को कोई भी चुनौती नहीं दे सकता। वही हुआ और परिणाम पार्टी के ही पक्ष में आए।












Click it and Unblock the Notifications