मेघालय विधानसभा चुनाव 2018: बीजेपी ने जारी की 45 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, देखें पूरी लिस्ट...
शिलांग। मेघालय विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। बीजेपी की पहली लिस्ट में 45 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया गया है। पार्टी नेतृत्व की ओर से हाल ही में कहा गया था कि इस बार बीजेपी प्रदेश की सभी 60 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी। इसी तर्ज पर पार्टी ने शुक्रवार को उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में पूर्व कांग्रेसी मंत्री एएल हेक और एनसीपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सनबूर शुल्लाई का नाम शामिल है। इसके अलावा आठ अन्य पूर्व विधायक का नाम भी इस लिस्ट में शामिल हैं।

बीजेपी प्रदेश यूनिट के अध्यक्ष शिबून लिंगदोह ने बताया कि 27 फरवरी को प्रदेश विधानसभा के लिए मतदान है, इसको लेकर बीजेपी केंद्रीय चुनाव समिति ने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की है। उन्होंने बताया कि 45 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की गई है, इसमें उन लोगों के भी नाम शामिल हैं जिन्होंने हाल ही में दूसरे दलों से बीजेपी की सदस्यता ली है।
बीजेपी उम्मीदवारों की पहली लिस्ट में दो महिलाओं का नाम भी शामिल है। इनमें बीजेपी प्रदेश महिला मोर्चा की अध्यक्ष पेल्सी स्नेतांग और मरियन मेरिंग का नाम शामिल है। बीजेपी उम्मीदवारों की सूची में पार्टी ने अपने कई दिग्गज नेताओं को दोबारा मौका दिया है। बीजेपी प्रदेश यूनिट के अध्यक्ष शिबून लिंगदोह ने बताया कि जल्द ही 15 उम्मीदवारों की दूसरी सूची भी पार्टी जारी करेगी।
Download











Click it and Unblock the Notifications