अमिताभ की दूसरी आंख की भी हुई सर्जरी, महानायक ने Twitter पर दिया हेल्थ अपडेट

मुंबई। सदी के महानायक अमिताभ बच्चन इन दिनों स्वास्थ्य की परेशानियों से गुजर रहे हैं, हाल ही में उनकी एक आंख की सर्जरी हुई थी, जिसके बारे में उन्होंने ब्लॉग पर बताया था। तो वहीं अब उनकी दूसरी आंख का भी ऑप्रेशन हो गया है। इस बारे में खुद बिग बी ने ही अपने ट्विटर पर जानकारी दी है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा है कि 'और दूसरी भी सफल रही.. तेजी से ठीक हो रहा... सब कुछ अच्छा है, यह जिंदगी बदलने वाला अनुभव है। आप अब वह देख पा रहे हैं जो पहले नहीं देख पाते थे, निश्चित रूप से एक आश्चर्यजनक दुनिया है।' इसके साथ ही अमिताभ ने डॉक्टरों का भी आभार व्यक्त किया है।

Recommended Video

    Amitabh Bachchan की दूसरी आंख की भी हुई Surgery, जानें कैसी है अब तबीयत ? । वनइंडिया हिंदी
    अमिताभ की दूसरी आंख की भी हुई सर्जरी

    अमिताभ की दूसरी आंख की भी हुई सर्जरी

    बता दें कि अमिताभ को मोतियाबिंद हुआ था, उनकी दोंनों आंखों की सर्जरी हुई है। खबर के मुताबिक बिग बी पूरी तरह से स्वस्थ हैं। मालूम हो कि पिछले साल अमिताभ बच्चन कोरोना संक्रमित हो गए थे, ये खबर आंधी की तरह फैल गई थी। लोगों ने उनके लिए कई जगह प्रार्थनाएं की थीं तो कहीं पर तो हवन पूजा भी किया गया था।

    'जब ऑनलाइन होते हैं तो लोग डांट देते हैं'

    'जब ऑनलाइन होते हैं तो लोग डांट देते हैं'

    गौरतलब है कि सोशल मीडिया पर खासे एक्टिव रहने वाले अमिताभ बच्चन ने हाल ही में ट्रोलिंग को लेकर अपना दर्द शेयर किया था। उन्होंने कहा था कि देर रात वो जब ऑनलाइन होते हैं तो कुछ लोग उन्हें बुरी तरह से डांट देते हैं। सोनी टीवी के मशहूर शो केबीसी में उन्होंने एक प्रतियोगी से बात करते हुए ये कहा था कि कभी-कभी तो लोग उनसे कहते हैं कि 'अरे यार सो जाओ क्या कर रहे हो तुम। ' तो कभी-कभी 'गाली वाली भी दे देते हैं और कहते हैं कि ए बुढऊ सोजा, देर हो गई बहुत।' हालांकि इस तरह की ट्रोलिंग का सामना केवल अमिताभ बच्चन को ही नहीं बल्कि कई अन्य सितारों को भी करना पड़ता है।

    फिल्म 'चेहरे' में नजर आएंगे बिग बी

    फिल्म 'चेहरे' में नजर आएंगे बिग बी

    व्रक फ्रंट की बात करें तो अमिताभ बहुत जल्द रूमी जाफरी की फिल्म 'चेहरे' में नजर आएंगे। फिल्म 30 अप्रैल को रिलीज होने वाली है, इसके बाद बच्चन की फिल्म 'झुंड' 18 जून को रिलीज होगी और इसके बाद वो फिल्म 'ब्रह्मास्त्र ' में दिखेंगे, जिसमें उनके साथ रणबीर कपूर और आलिया भट्ट भी होंगे।

    अमिताभ को FIAF अवॉर्ड से नवाजा जाएगा

    अमिताभ को FIAF अवॉर्ड से नवाजा जाएगा

    मालूम हो कि अमिताभ बच्चन को 19 मार्च को एक वर्चुअल शोकेस के जरिए इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ फिल्म आर्काइव्स (FIAF) द्वारा प्रतिष्ठित 2021 FIAF अवॉर्ड से नवाजा जाएगा। अवॉर्ड के बारे में बताते हुए अमिताभ बच्चन ने कहा था कि मैं वर्ष 2021 के लिए एफआईएएफ पुरस्कार प्राप्त करने के लिए बहुत सम्मानित महसूस कर रहा हूं। ये एक ऐसा कार्य है जिसके लिए मैं गहराई से प्रतिबद्ध हूं। हमें इस विचार को मजबूत करना चाहिए कि फिल्म संग्रह उतना ही आवश्यक है जितना कि फिल्म निर्माण। मैं सबके प्रति तहे दिल से आभार व्यक्त करता हूं।

    यहां देखें: सदी के महानायक का Tweet

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+