सदी के महानायक अमिताभ बच्चन की तबीयत बिगड़ी, होने जा रही है सर्जरी, फैंस परेशान
मुंबई। सदी के महानायक अमिताभ बच्चन की तबीयत बिगड़ गई है, इस बात की जानकारी खुद अमिताभ ने ही अपने ब्लॉग पर दी है। उन्होंने शनिवार को देर रात अपने ब्लॉग पर लिखा कि 'मेडिकल कंडिशन, सर्जरी, मैं लिख नहीं सकता, एबी'। इसके साथ ही अमिताभ बच्चन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट अपनी तस्वीर के साथ- सिर्फ ये '!!!!!! ?????' लिखा है।
Recommended Video

'मेडिकल कंडिशन, सर्जरी, मैं लिख नहीं सकता'
यही नहीं उन्होंने ट्वीट में भी लिखा कि 'कुछ जरूरत से ज्यादा बढ़ गया है, कुछ काटने पर सुधरने वाला है, जीवन काल का कल है ये , कल ही पता चलेगा कैसे रहे वे'। अब अमिताभ का ये वाक्य उनके फैंस को परेशान कर रहा है क्योंकि किसी चीज की सर्जरी है, ये सर्जरी कब और कहां होगी इस बात की जानकारी नहीं दी गई है। फिलहाल अमिताभ की सेहत को लेकर उनके फैंस परेशान और भयभीत हैं और ऊपरवाले से उनके लिए दुआ मांग रहे हैं।

अमिताभ बच्चन को हुआ था कोरोना
मालूम हो कि पिछले साल अमिताभ बच्चन कोरोना संक्रमित हो गए थे, ये खबर आंधी की तरह फैल गई थी। लोगों ने उनके लिए कई जगह प्रार्थनाएं की थीं तो कहीं पर हवन पूजा भी किया गया था।
अपने काम के प्रति समर्पित हैं अमिताभ बच्चन
मालूम हो कि अमिताभ बच्चन वैसे तो अभी भी अपने काम को वैसे ही प्यार करते हैं, जैसे कि एक छोटा बच्चा अपने खिलौनों को, उनकी काम के प्रति इस लगन ने ही उन्हें सदी का महानायक बनाया है। हाल ही में सोनी टीवी के मशहूर शो ' कौन बनेगा करोड़पति' सीजन 12 की समाप्ति पर उन्होंने कुछ ऐसा सोशल मीडिया पर लिखा था, जिसने लोगों को अचरज में डाल दिया था।

अमिताभ ने लिखा था कि 'मैं थक गया हूं'
अमिताभ ने लिखा था कि 'मैं थक गया हूं, मेरा माफीनामा, केबीसी के आखिरी दिन की शूटिंग का बहुत लंबा दिन... लेकिन यह याद रखिए, काम काम है और पूरी ईमानदारी के साथ इसे करना चाहिए, प्यार, देखभाल, प्रेम और प्रशंसा, पूरी टीम के इस भाव के लिए अत्यधिक आभार, आगे बढ़ने का समय है इमोशनल पल लेकिन कल एक और दूसरा दिन है।'

फैंस ने मांगी अमिताभ के लिए दुआ
बता दें कि केबीसी के इस सीजन में हर बार की तरह अमिताभ डैशिंग ही नजर आए, हालांकि इस शो से पहले अमिताभ को कोरोना हो गया था लेकिन शो के दौरान आप उन्हें देखकर कतई अंदाजा नहीं लगा सकते थे कि उन्हें कोई स्वास्थ्य समस्या भी हुई थी। इस शो के दौरान बिग ने वैसे तो प्रतियोगियों से बहुत सारी बातें शेयर की थीं लेकिन ट्रोलिंग को लेकर अपना दर्द भी लोगों से बयां किया था। फिलहाल अमिताभ की बीमारी सुनकर उनके चाहने वाले बहुत परेशान हैं और ऊपर वाले से दुआ मांग रहे हैं कि उनके प्रिय बिग बी को जल्द से जल्द से स्वस्थ करें।
-
'मैं उसकी दूसरी पत्नी बन गई', 79 साल की फेमस एक्ट्रेस को प्यार में मिला धोखा, अधूरी मोहब्बत ने तोड़कर रख दिया -
Sonakshi Sinha क्या सच में प्रेग्नेंट हैं? इकबाल से शादी के बाद सोनाक्षी हिंदू या मुस्लिम कौन सा धर्म मान रही -
'महिलाओं को गंदे कॉल किए, मां के साथ बदतमीजी की', 63 साल के फेमस एक्टर ने ये क्या किया? क्यों की ऐसी हरकत? -
Raghav Chadha के लिए साली साहिबा प्रियंका चोपड़ा ने किया ये बड़ा काम, बहन परिणीति चोपड़ा होंगी खुश -
Nita Ambani और Ranveer Singh का डांस देख आंखें खुली रह जाएंगी, वायरल वीडियो ने मचाई तबाही -
लीवर कैंसर के बाद Dipika Kakar की दोबारा हालत खराब, Cyst से हिल गईं एक्ट्रेस, बोलीं- अब मेरे लिए दुआ करो -
Ramayan में डबल रोल में दिखेंगे रणबीर कपूर, निभाएंगे ये 2 बड़े किरदार, खुद खोला इस पर्दे से राज -
'मुझे उस शादी में नहीं रहना', Aishwarya Rai संग 19 साल के रिश्ते पर पति अभिषेक बच्चन का बड़ा बयान -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए घरेलू गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
Gold Rate Today: सोना लगातार हो रहा सस्ता, 3500 गिरे दाम, क्या खरीदारी का सही मौका? 22K-18K गोल्ड के नए रेट -
समोसा से पैटरनिटी लीव तक—क्या यही वजह बनी राघव चड्ढा को राज्यसभा में ना बोलने देने की! 7 मुद्दे चर्चा में -
Hormuz Strategic Plan: होर्मुज का खेल खत्म! भारत के हाथ लगा वो 'जादुई रूट', तेल -LPG की किल्लते होंगी दूर












Click it and Unblock the Notifications