आंध्र प्रदेश में युवा प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के आयोजित किया जा रहा मेगा स्पोर्ट्स इवेंट
आंध्र प्रदेश सरकार राज्य के युवा प्रतिभा को प् प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से एक मेगा स्पोर्ट्स इवेंट (Aadudam Andhra event) शुरू कर रही है। प्रदेश सरकार द्वारा राज्य में ग्राम/वार्ड सचिवालय स्तर से राज्य स्तर तक की पहली खेल प्रतियोगिता है। इस मेगा स्पोर्ट्स इवेंट में क्रिकेट, वॉलीबॉल, कबड्डी, खो-खो और बैडमिंटन प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी

खेल और युवा कल्याण मंत्री आरके रोजा ने इस इवेंट के बारे में जानकारी देते हुए बताया मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी खेल के माध्यम से ग्रामीण स्तर पर स्वस्थ जीवन शैली को प्रोत्साहित करने के लिए सभी स्तरों पर राज्य भर में बड़े खेल आयोजन करवाना चाहती है। इसी क्रम में मेगा स्पोर्ट्स का आयेाजन किया जा रहा है।
राज्य में खेला एवं युवा कल्याण रोजा ने बताया कि स्पोर्ट्स मेगा इवेंट करवाने का उद्देश्य राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभा की खोज करना और प्रदर्शन करना भी है। उन्होंने बताया इवेंट के तहत विभिन्न खेलों के टूर्नामेंट का शुभारंभ 15 दिसंबर को शुरू होगा और इवेंट का समापन तीन फवरी को होगा। राज्य स्तरीस समापन किया जाएगा। मंत्री ने कहा इससे राज्य के नागरिकों और युवाओं में खेल भावना को भी बढ़ावा मिलेगा।
मंत्री ने बताया ग्राम/वार्ड सचिवालय, मंडल, निर्वाचन क्षेत्र, जिला और राज्य स्तर पर प्रतियोगिताएं 50 दिनों तक आयोजित की जागगी। यह राज्य भर में मनाया जाने वाला एक बड़ा खेल उत्सव होने जा रहा है। 15 वर्ष से अधिक आयु का कोई भी व्यक्ति इसमें हिस्सा ले सकता है। प्रतियोगिताओं के लिए रजिस्ट्रेशन सोमवार यानी आज 27 नवंबर से शुरू हो चुका है और 13 दिसंबर तक जारी रहेंगे।












Click it and Unblock the Notifications