साइकिल हो सकता है महागठबंधन का चुनाव चिन्ह
लखनऊ। केंद्र की भाजपा सरकार और नरेंद्र मोदी के खिलाफ एकजुट हुए जनता परिवार के पुराने सहयोगियों ने महागठबंधन का ऐलान किया था। इसके लिए सपा सुप्रीमो मुलायम सिहं यादव के लखनऊ स्थित आवास पर सभी जनता परिवार के पुराने सहयोगियों की बैठक हुई थी। वहीं इस महागठबंधन पार्टी का चुनाव चिन्ह साईकिल हो सकती है।

महागठबंधन में जदयू, सपा, आरजेडी, जेडीएस और आएनएलडी ने एकसाथ आने का ऐलान किया था। वहीं शरद यादव ने यह पहले ही साफ कर दिया था कि इस महागठबंधन पार्टी का नाम और इसका चुनाव चिन्ह मुलायम सिंह यादव ही तय करेंग। वहीं अभी तक मिल रहे संकेतों पर नजर डाले तो इस महागठबंधन का चुनाव चिन्ह साईकिल हो सकता है।
समाजवादी पार्टी के एक वरिष्ठ नेता का कहना है कि साईकिल चुनाव चिन्हे के बिना महागठबंधन की राजनीति को धार दी जा सकती है। साईकिल अब हमारा प्रमुख हथियार बन चुकी है। साईकिल यात्रा को हम एक अभियान के रूप में चलाते हैं।
हालांकि जदयू में भी कई नेता साईकिल को ही चुनाव चिन्ह बनाने के पक्ष में हैं लेकिन अंतिम फैसला नीतीश कुमार के उपर छोड़ा गया है। माना जा रहा है कि महागठबंधन में सपा और जदयू दो बड़े दल हैं ऐसे में दोनों दल साईकिल पर अपनी आम राय बना सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications