दिल्ली पहुंची महाराष्ट्र राजनीति की हलचल, पीएम मोदी ने की अमित शाह और जेपी नड्डा के साथ बैठक
नई दिल्ली। महाराष्ट्र की राजनीति पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद भारतीय जनता पार्टी में भी टेंशन का माहौल है। इस मामले पर दिल्ली में भी पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के बीच बैठक हुई, संसद के प्रधानमंत्री कक्ष में बुलाई गई इस बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा भी उपस्थित रहे। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक बैठक में पीएम मोदी ने अमित शाह और जेपी नड्डा से महाराष्ट्र में जारी सियासी बवाल पर चर्चा की। बता दें कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद बीजेपी को बुधवार शाम 5 बजे तक फ्लोर टेस्ट में अपना संख्याबल साबित करना है।

वानखेड़े स्टेडियम में ताकत दिखाएगी बीजेपी
बता दें कि, फ्लोर टेस्ट से पहले मंगलवार रात 9 बजे बीजेपी मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में विधायकों की बैठक बुलाई है, इस दौरान बीजेपी विपक्ष को भी अपनी ताकत दिखाएगी। बता दें कि इससे पहले विपक्ष ने भी हयात होटल में 162 विधायकों की परेड करा कर बीजेपी को अपनी ताक दिखाई थी। वानखेड़े स्टेडियम में उपस्थित रहने के लिए बीजेपी ने अपने सभी विधायकों को कड़े निर्देश दिए है। बीजेपी ने इस बैठक में अपने सभी 105 विधायकों को बुलाया है, इसके अलावा बैठक में बीजेपी को अपना समर्थन दे चुके निर्दलीय विधायक भी उपस्थित रहेंगे।












Click it and Unblock the Notifications