Remote EVM पर संदेह, शरद पवार के घर विपक्षी दलों की अहम बैठक, EC से मांगेंगे लिखित जवाब
रिमोट ईवीएम का डेमो ठुकराने के बाद विपक्षी दलों के बीच बृहस्पतिवार को एक अहम बैठक आयोजित की। जिसमें ईवीएम को लेकर कई आशंकाएं व्यक्त की गईं।

Opposition Meeting over remote EVM: चुनाव आयोग की ओर से ईवीएम को लेकर बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में रिमोट ईवीएम पर असहमति दर्ज कराने के बाद विपक्षी दलों की एक अहम बैठक बृहस्पतिवार को हुई। जिसके बाद रिमोट ईवीएम पर चुनाव आयोग से लिखित जवाब मांगने का निर्णय किया गया। बैठक के बाद कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कहा कि बैठक में मौजूद सभी राजनीतिक दल इस बात से सहमत हुए कि चुनाव आयोग से रिमोट ईवीएम को लेकर ये जानने की जरूरत है, जिससे सबके मन का संदेह दूर हो सके।
बहस्पतिवार को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के अध्यक्ष शरद पवार के दिल्ली स्थित आवास पर एक अहम बैठक हुई। जिसमें कई विपक्षी दलों के नेता मौजूद रहे। इस बैठक में ईवीएम मशीन के मुद्दे पर चर्चा की गई। मीटिंग के बाद राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा ईवीएम को लेकर एक भ्रम सिर्फ राजनीतिक दलों को नहीं जनता में भी फैल चुका है कि जब भी मशीन में खराबी आती है तो सारे वोट भाजपा को जाते हैं। उन्होंने ईवीएम को लेकर कई आशंकाएं व्यक्त की और कहा कि दुनिया का कोई साइंस या कोई एक्सपर्ट ये नहीं कह सकता कि मशीन के साथ छेड़छाड़ नहीं होती।
वहीं बैठक के बाद कांग्रेस सांसद दिग्विजय सिंह ने कहा कि रिमोट ईवीएम को लेकर चुनाव आयोग ने सर्वदलीय बैठक बुलाई थी। लगभग सर्वसम्मति से, रिमोट ईवीएम के माध्यम से चुनाव कराने पर (पार्टियों द्वारा) असहमति जताई गई थी। वे एक प्रदर्शन देना चाहते थे, लेकिन वह भी ठुकरा दिया गया। देश में इसे लेकर संशय है। कांग्रेस सांसद ने कहा, "पहले चुनाव आयोग कहता था कि यह एक स्टैंडअलोन मशीन (Standalone Machine) है लेकिन अब वे स्वीकार करते हैं कि यह एक स्टैंडअलोन मशीन नहीं है, क्योंकि उम्मीदवार का नाम और चुनाव चिन्ह इंटरनेट के माध्यम से डाला जाता है। वे कहते थे कि इसमें एक बार प्रोग्राम करने योग्य चिप है। लेकिन अब वे स्वीकार करते हैं कि इसमें कई प्रोग्रामेबल चिप हैं।"
दिग्विजय सिंह ने कहा कि रिमोट ईवीएम को लेकर चुनाव आयोग ने सर्वदलीय बैठक बुलाई थी। बैठक में मौजूद लगभग सभी दलों ने रिमोट ईवीएम से वोटिंग पर असहमति जताई थी। उस वक्त चुनाव आयोग रिमोट ईवीएम का डेमो देना चाहता था, लेकिन दलों इसे ठुकरा दिया।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications