कोरोना का टेंशन: EC और स्वास्थ्य मंत्रालय की अहम बैठक आज, चुनावों को लेकर हो सकता है बड़ा ऐलान

नई दिल्ली, 27 दिसंबर। देश में लगातार बढ़ते कोरोना वायरस के मामले और जानलेवा वेरिएंट ओमिक्रॉन आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर चिंता का कारण बना हुआ है। अगले साल की शुरुआत में उत्तर प्रदेश और पंजाब समेत देश के पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की तैयारियां जोरों पर हैं। इस बीच एक बार फिर कोविड-19 के प्रकोप के चलते चुनाव पर संकट के बादल छाने लगे हैं। आज (सोमवार) चुनाव आयोग और स्वास्थ्य मंत्रालय के बीच अहम बैठक होने वाली है, जिसमें आगामी चुनाव को लेकर बड़ा ऐलान किए जाने की संभावना है। इस बैठक में कई बड़े अधिकारी मौजूद होंगे।

Recommended Video

    UP Election: Congress की मैराथन में उमड़ी हजारों लड़कियां, कोविड गाइडलाइन की अनदेखी |वनइंडिया हिंदी
    meeting of Election Commission and Health Ministry on monday announcement can be made on election

    बता दें कि साल 2022 में उत्तर प्रदेश, पंजाब, गोवा, मणिपुर और उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव होने है। उत्तर प्रदेश को छोड़ सभी राज्यों में विधानसभाओं का कार्यकाल अगले साल मार्च में समाप्त हो रहा है, वहीं यूपी में मई में सीएम योगी आदित्यनाथ का कार्यकाल समाप्त होगा। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए ऐसी स्थिति में मतदान कराना चुनाव आयोग के लिए भी काफी कठिन होगा। ऐसे में सोवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय और चुनाव आयोग के बीच उच्चस्तरीय बैठक होने जा रही हैं, जिसमें इलेक्शन को लेकर बड़ी घोषणा की जा सकती है।

    यह भी पढ़ें: बच्चों को लगेगी कोरोना वैक्सीन, जानिए क्या है वैक्सीन डोज को लेकर सरकार की तैयारी

    बता दें कि इससे पहले कोरोना विस्फोट को देखते हुए इलाहाबाद हाई कोर्ट ने पहले ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चुनाव आयोग से विधानसभा चुनावों को फिलहाल के लिए टालने की बात कही थी। वहीं, मुख्य चुनाव आयुक्त ने कोरोना के हालात को देखते हुए अगले सप्ताह उत्तर प्रदेश का दौरा कर वहां का जायजा लेने के बाद चुनावों को लेकर कोई फैसला लेने की बात कही थी। मीडियो रिपोर्ट के मुताबिक कल यानी मंगलवार को मुख्य चुनाव आयुक्त यूपी के दौरे पर जा सकते हैं। इसके अलावा चुनाव आयोग इलेक्शन के पूर्व तैयारियों का जायजा लेने के लिए पहले ही गोवा, पंजाब और उत्तराखंड का दौरा कर चुका है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+