जानिए कौन हैं वीना जॉर्ज, जो केरल में पहली महिला पत्रकार से बनीं नेता और अब मंत्री
पठानमथिट्टा 19 मई: केरल में मुख्यमंत्री पी विजयन सोमवार को कैबिनेट विस्तार किया। इस कैबिनेट विस्तार में एक नया इतिहास दर्ज हुआ। क्योंकि केरल कैबिनेट इतिहास में पहली बार एक महिला पत्रकार से नेता बनीं केरल में मंत्री बनेंगी। माकपा सदस्य वीना जॉर्ज, जिन्होंने विभिन्न मलयालम समाचार चैनलों में पत्रकार और समाचार एंकर के रूप में काम किया उनको पार्टी ने पिनाराई विजयन के नेतृत्व वाली सरकार में मंत्री के रूप में चुना है। गुरुवार को मुख्यमंत्री पिनाराई समेत और नए मंत्री शपथ लेंगे। सत्तारूढ़ एलडीएफ ने 6 अप्रैल को हुए चुनाव में 140 में से 99 सीटों पर जीत हासिल की थी।
Recommended Video

पांच साल पहले कांग्रेस के गढ़ पर जमाया था कब्जा
2016 के चुनावों में अरनमुला विधानसभा सीट से जीत के साथ चुनावी राजनीति में वीना जॉर्ज एंट्री की थी। वहीं इसके ठीक पांच साल बाद पठानमथिट्टा जिले के निर्वाचन क्षेत्र से 19,003 वोटों के अंतर से जीत हासिल की थी। 2016 के चुनावों में वीना जॉर्ज ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी शिवदासन नायर को 7,646 मतों के अंतर से हराकर, कांग्रेस से निर्वाचन क्षेत्र छीन लिया था।
वीना ने छात्र जीवन में से राजनीति में रहीं सक्रिय
वीना जॉर्ज दो बच्चों की मां है इसके अलावा माकपा पथानामथिट्टा क्षेत्र समिति के सदस्य हैं। भौतिक विज्ञान में एमएससी और बीएड की रैंक धारक, 45 वर्षीय वीना जॉर्ज ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत सीपीआई (एम) की छात्र शाखा स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) के एक कार्यकर्ता के रूप में की थी। वीना जॉर्ज के पति डॉ जॉर्ज जोसेफ, एक उच्च माध्यमिक विद्यालय के शिक्षक, ने मलंकारा ऑर्थोडॉक्स सीरियन चर्च के सचिव के रूप में कार्य किया है।
जॉर्ज के अलावा दो अन्य महिलाएं भी नई सरकार में मंत्री बनेंगी
जॉर्ज के अलावा दो अन्य महिलाएं भी नई सरकार में मंत्री बनेंगी। सीपीआई (एम) ने सीपीआई (एम) के कार्यवाहक सचिव ए विजयराघवन की पत्नी प्रोफेसर आर बिंदू को नामित किया है, सीपीआई ने अपने वरिष्ठ नेता और चादयमंगलम विधायक जे चिंचू रानी को कैबिनेट में पार्टी का प्रतिनिधित्व करने के लिए चुना है। यह पहली बार है जब भाकपा किसी महिला को राज्य में मंत्री के रूप में नामित कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications