महाराष्ट्र बोर्ड के 10वीं का आया रिजल्ट, इन छात्रों ने किया टॉप
महाराष्ट्र माध्यमिक शिक्षण मंडल की ओर से मार्च 2017 में लिए गए दसवीं के परीक्षा का ऑनलाइन रिजल्ट आज मंगलवार दोपहर 2 बजे के करीब घोषित किए गए।
मुंबई। महाराष्ट्र माध्यमिक शिक्षण मंडल की ओर से मार्च 2017 में लिए गए दसवीं के परीक्षा का ऑनलाइन रिजल्ट आज मंगलवार दोपहर 2 बजे के करीब घोषित किए गए। इसमें राज्य के अनेक विद्यार्थियों ने 99 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर टॉपर लिस्ट में अपना नाम दर्ज किया है। सातारा जिले के अनंत हाइस्कूल की वृषाली तिखे ने 500 में से 496 अंक प्राप्त कर 99.20 प्रतिशत प्राप्त किए हैं। वहीं रत्नागिरी जिले के फाटक स्कूल के अथर्व भिडे ने 500 में से 495 अंक प्राप्त कर 99 प्रतिशत प्राप्त कर रत्नागिरी का नाम रोशन किया है।

यह रहे महाराष्ट्र के टॉपर
नासिक - रचना हाईस्कूल की अक्षता पाटिल ने 500 में से 499 नंबर लाकर किया टॉप
सातारा - अनंत हाइस्कूल की वृषाली तिखे को 500 में से 496 अंक- 99.2%
रत्नागिरी - फाटक स्कूल के अथर्व भिडे को 500 में से 495 अंक- 99 %
अकोला - बाल शिवाजी स्कूल की आरोही खोडकुंभे को 500 में से 494 अंक - 98.8%
नागपुर - सोमलवार रामदासपेठ स्कूल के आदित्य लोटे ने 500 में से 494 अंक - 98.8%, रूचिका गिरडे को 500 में से 490 अंक- 98% और साहिल पुरोहित को 500 में से 487 अंक - 97.4%
अकोला -बाल शिवाजी स्कूल की प्रियंका डबीर को 500 में से 491 अंक-98.2%
गोंदिया -अर्जुनी मोरगाव तहसील के सरस्वती विद्यालय की प्राजंली कोचे को 500 में से 487 अंक - 97.4%












Click it and Unblock the Notifications