सीएम फडणवीस का हेलीकॉप्टर गिरने पर मदद के लिए सबसे पहले पहुंचा ये शख्स

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के हेलीकॉप्टर हादसे के बाद सबसे पहले जिस शख्स ने उनकी मदद की उसका नाम इरफान शेख है। वह कबाड़ का कारोबार करता है।

नई दिल्ली। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का हेलीकॉप्टर लातूर में गुरुवार को दोपहर उड़ान भरने बाद हादसे शिकार हो गया। इस घटना में गनीमत यही रही कि सीएम फडनवीस बाल-बाल बच गए। इस हादसे के बाद उनके पास मदद के लिए सबसे पहले न तो कोई अधिकारी ही पहुंचा था और न ही कोई सुरक्षाकर्मी... बल्कि मुख्यमंत्री के पास मदद के लिए एक आम आदमी पहुंचा। इस शख्स ने तुरंत ही हादसे में बाल-बाल बचे मुख्यमंत्री देवेंद्र फडनवीस को हेलीकॉप्टर से बाहर निकालने के लिए मदद की। जानिए आखिर कौन है वो शख्स...

हेलीकॉप्टर हादसा: फडणवीस को बचाने सबसे पहले पहुंचा ये शख्स

कबाड़ का कारोबार करते हैं इरफान शेख

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के हेलीकॉप्टर हादसे के बाद सबसे पहले जिस शख्स ने उनकी मदद की उसका नाम इरफान शेख है। वह कबाड़ का कारोबार करता है। हेलीकॉप्टर हादसे के बाद जब लोग हादसे वाली जगह से दूर भाग रहे थे इरफान शेख भाग कर हेलीकॉप्टर हादसे वाली जगह पहुंचा और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को निकालने की कोशिश करने लगा। इस दौरान वह लगातार चिल्ला रहा था कि हमारे राजा (मुख्यमंत्री) हेलीकॉप्टर में फंस गए हैं। उसने किसी तरह से मदद करके मुख्यमंत्री फडणवीस को हेलीकॉप्टर से बाहर निकाला।

इरफान ने बताया कि जिस जगह हादसा हुआ वो उस जगह से महज 100 मीटर की दूरी पर थे। वहां धूल का गुबार था, लोगों का शोर-शराबा था लेकिन उन्होंने हादसे का शिकार हुए हेलीकॉप्टर से सीएम फडणवीस को बाहर निकालने में मदद की। बाद में सीएम फडणवीस ने खुद ट्वीट कर यह जानकारी दी कि वो और उनकी टीम हादसे के बाद एकदम सुरक्षित हैं। बता दें कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस लातूर में जल संरक्षण पर आयोजित एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने आए हुए थे। कार्यक्रम खत्म होने के बाद लातूर से मुंबई जाने के लिए जैसे ही सीएम के हेलीकॉप्टर ने उड़ान भरी, उसमें तकनीकी खराबी आ गई और उसकी क्रैश लेंडिंग हो गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+