मिलिए असल जिंदगी की डॉली की डोली मेघा से, जिसने 11 लोगों से किया विवाह
मिलिए असल जिंदगी की डॉली की डोली मेघा से जिसने 11 पतियों को शादी के बाद लूटा और रफूचक्कर हो गई, पुलिस ने उसे किया गिरफ्तार।
नोएडा। सोनम कपूर की फिल्म डॉली की डोली अगर देखी हो तो उसमें वह शादी करने के बाद रातो-रात दूल्हे के घर को लूटकर रफूचक्कर हो जाती हैं। कुछ ऐसा ही असल जिंदगी में पैसा कमाने के लिए मेघा भार्गव ने कर दिखाया है।

नोएडा में पुलिस ने धर दबोचा
मेघा भार्गव जिनकी उम्र 28 वर्ष है, उनपर आरोप है कि उन्होंने 11 लोगों के साथ विवाह किया और जेवरात सहित तमाम सामान लेकर रफूचक्कर हो जाती थी। लेकिन नोएडा में जब वह मंडप में बैठी तो पुलिस ने उसे धर दबोचा।
चौथे पति ने दर्ज कराई शिकायत
मेघा का भांडाफोड तब हुआ जब कोची में उसके पति लॉरेन जस्टिन ने अपनी पत्नी मेघा के खिलाफ पुलिस में एफआईआर दर्ज कराई। जस्टिन ने आरोप लगाया कि मेघा शादी के बाद तकरीबन 15 लाख रुपए के जेवरात लेकर रफू चक्कर हो गई।
यहां शादी से पहले होता है हर लड़की का रेप, मां-बाप भी देते हैं साथ
दो महीने की छानबीन के बाद केरल पुलिस की एक टीएम ने नोएडा पुलिस के साथ मिलकर मेघा को गिरफ्तार कर लिया है। मेघा की बहन प्राची और उसके साले देवेंद्र को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
केरल के जस्टिन मेघा से विवाह करने वाले चौथे व्यक्ति थे और उन्होंने इससे पहले तीन और लोगों से विवाह किया और उनके जेवरात लेकर रफूचक्कर रहो गई।
अमीर लेकिन खास लोगों को शादी के लिए चुनती थी
पुलिस के अनुसार मेघा अमीर लोगों की पहचान करती थी और उनको अपना शिकार बनाती थी, इसके साथ ही वह उन व्यक्तियों की तलाश करती थी जो तलाकशुदा हो या दिव्यांग हो, या फिर जो सांवले हो।
सुंदरता का उठाती थी फायदा
शादी के बाद मेघा अपने दुल्हों के साथ कुछ दिन तक रुकती थी और उस वक्त का इंतजार करती थी जब वह जेवरात लेकर भाग सके। केरल पुलिस के इंस्पेक्टर सुनील ने बताया कि दुल्हन देखने में सुंदर थी इसलिए लोग आसानी से उसके झांसे में आ जाते थे
युवक 3 साल में कर चुका पांच शादियां, वजह है चौंकाने वाली
मेघा ने किया आरोपों से इनकार
वहीं मेघा इन आरोपो से इनकार करती है, उसका कहना है कि जब उसकी अपने पति से नहीं बनती थी तो वह उनसे अलग हो जाती थी। गिरफ्तारी के बाद केरल पुलिस उसे कोची ले गई जहां उसपर मुकदमा चलेगा।












Click it and Unblock the Notifications