बोल्ड एंड ब्यूटीफूल कंदील के लाखों हैं दीवाने, जानिए कैसे बन गईं इंटरनेट क्वीन
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। ''हम आह भी भरते हैं तो हो जाते हैं बदनाम, वो कत्ल भी करते हैं तो चर्चा नहीं होती''। ये लाइन पाकिस्तान की इंटरनेट क्वीन माने जाने वाली कंदील बलूच पर बिल्कुल सटीक बैठतीी थी। जी हां कंदील बलूच अपनी बेबाक बयानबाजी को लेकर अकसर चर्चा में रहाा करती थीं और उनकी इसी बेबाकपन ने उनकी एक निगेटिव इमेज बना दी थी।
Meet new internet sensation: Qandeel Baloch
आपको बता दें कि कंदील बलूच को पाकिस्तान की आवाम और वहां की मीडिया ने मुफ्त में बदनाम कर रखा है। वहीं भारतीय मीडिया में कंदील टी20 विश्वकप के दौरान लाइमलाइट में आयीं जब उन्होंने मोदी, अफरीदी, धोनी और विराट पर टिप्पणी की। हालांकि यहां भी मीडिया ने उनकी एक निगेटिव छवि के रूप में ही उन्हें पेश किया। आईए हम कंदील की इस निगेटिव छवि से इतर उनकी एक दूसरी तस्वीर आपको दिखाते हैं जो बिल्कुल अलग और बिंदास है।
कंदील का छोटा सा परिचय
15 नवंबर 1990 को लाहौर में जन्मी कंदील बलूच पाकिस्तान के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की वो सनसनी हैं जो सोशल मीडिया का इस्तेमाल करके लगातार कई मुद्दों पर वीडियो जारी करती रहती हैं। कंदील ने लाहौर की पंजाब यूनिवर्सिटी से स्नातक की पढ़ाई की है और कहा जाता है कि वो गाती भी बहुत अच्छा हैं। कंदील हिंदी, पंजाबी, पश्तो, उर्दू, पोठवारी, हिंदको, अंग्रेजी और बलूची जैसी भाषाओं की जानकार हैं। केदील को पाकिस्तान के टॉप मॉडल में शुमार किया जाता है।
अटक-अटक कर बोलने के लहज़े के दीवाने हैं लोग
कंदील बलूच का अटक अटक कर अंग्रेजी लहजे में हिंदी बोलना लोगों को बहुत भाता है। कंदील ने टी 20 वर्ल्डकप के दौरान जितने भी वीडियो अपलोड किए उनमें उनकी इसी अदाओं ने लोगों को दीवाना बना दिया और कंदील को रातों-रात लोकप्रिय। कंदील के वीडियो देखने के लिए उनके ऑफिशीयल You tube चैनल पर करें क्लिक
भारत में भी कंदील के लाखों है दीवाने
भारत में भी कंदील बलूच के लाखों लोग दीवाने हैं। इसका अंदाज आप इसी बात से लगा सकते हैं कि कंदील के यू ट्यूब वीडियो सबसे ज्यादा भारत में देखें और शेयर किए जाते हैं। वहीं कंदील की पॉपुलेरिटी को देखते हुए कहा जा रहा है कि उन्हें जल्द ही बॉलीवुड में देखा जा सकता है। इतना ही नहीं चर्चा तो इस बात की भी है कि रिएलिटी शो बिग बॉस से कंदील को निमंत्रण भेजा गया है।
किम कार्दशियन और पेरिस हिल्टन से होती है कंदील बलूच की तुलना
फ्रांसीसी प्रेस ने कंदील की तुलना किम कार्दशियन और पेरिस हिल्टन से की है। ऐसा कंदील बलूच के सेल्फी लेने और सोशल मीडिया अपने फोटो और वीडियो से तहलका मचाने के लिए किया गया है। इतना ही नहीं फैशन की अच्छी समझ और ग्लैमर लुक के चलते भी कंदील की तुलना किम कार्दशियन से किया जाता है। वहीं आत्मविश्वास और विवादों से कंदील का नाम उन्हें कीम कार्दशियन की तरह प्रस्तुत करता है।
पूनम पांडे और राखी सावंत को मानती हैं आदर्श
पाकिस्तान के मशहूर टीवी एंकर मुबाशिर लुकमान को दिए एक इंटरव्यू में कंदील ने भारत की पूनम पांडे, राखी सावंत और सनी लियोनी को अपना आदर्श बताया था। इस इंटरव्यू में कंदील ने कहा था कि वो सनी लियोनी और राखी सावंत की तरह नाम कमाना चाहती हैं। इसके लिए वो कुछ भी कर सकती हैं। कंदील ने कहा था कि पाकिस्तान ही नहीं भारत के लोग भी उसके वीडियो देखने की ख्वाहिश रखते हैं
कंदील से प्राब्लम क्या है?
पाकिस्तान की मीडिया और वहां के लोगों को कंदील बलूच से प्राब्लम क्या है। सोशल मीडिया पर 5 लाख से ज्यादा फॉलोअर के साथ कंदील बलूच का फेसबुक पेज है। इस पेज को देखकर शायद उन्हें ऐसा लगता हो कि कंदील की तरफ से किया गया कोई भी पोस्ट चंद सेंकेंड में इतने लोगों तक पहुंच जाएगा और आगे चलकर वो एक शक्ल में तब्दील जाएगा। हाल ही में कंदील की तरफ से पोस्ट किए गए कुछ मैसेज और वीडियो इसके ताजा उदाहरण हैं।
कंदील बलूच का ऑफिशीयल फेसबुक पेज देखनें के लिए करें क्लिक












Click it and Unblock the Notifications