सोशल मीडिया पर हॉट टाॉपिक बनी मिथुन चक्रवर्ती की बेटी दिशानी, जानिए क्यों?

मुंबई। रविवार को सारे अटकलों पर विराम लगाते हुए मशहूर फिल्म अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती पूरे विधि-विधान के साथ भाजपा में शामिल हो गए। बंगाल चुनाव से पहले मशहूर एक्टर का बीजेपी में शामिल होना एक बड़ी बात मानी जा रही है लेकिन सोशल मीडिया पर मिथुन चक्रवर्ती से ज्यादा उनकी बेटी दिशानी चक्रवर्ती के चर्चे हैं और लोग उनके लुक, स्टाइल और अदाओं की बातें कर रहे हैं। हालांकि दिशानी ना तो अभी फिल्मों में कदम रखने जा रही हैं और ना ही किसी टीवी शोज में आने वाली हैं, बावजूद इसके दिशानी चक्रवर्ती सोशल मीडिया की ग्लैमरस हस्तियों में से एक हो गई हैं।

कूड़े के ढ़ेर के पास मिली थी नन्ही बच्ची

कूड़े के ढ़ेर के पास मिली थी नन्ही बच्ची

दिशानी के सोशल अकाउंट को देखकर आप उनकी सुंदरता का बखूबी अंदाजा लगाया जा सकता है। हालांकि आपको बता दें कि दिशानी एक्टर मिथुन चक्रवर्ती की गोद ली हुई बेटी है, ऐसा कहा जाता है कि एक NGO को किसी कूड़े के ढ़ेर के पास नन्ही सी बच्ची मिली थी, जिसके बारे में जब मिथुन और उनकी पत्नी योगिता को पता चला था तो उसे वो अपने घर ले आए और उसे गोद लेना का फैसला किया और उसका नाम रखा दिशानी।

मिथुन की इकलौती बेटी है दिशानी

मिथुन की इकलौती बेटी है दिशानी

जिस तरह से मिथुन के और तीन बच्चे हैं, ठीक उसी तरह दिशानी भी उनकी बेटी है, किसी में कोई फर्क नहीं किया जाता है। मालूम हो कि मिथुन ने मशहूर अभिनेत्री योगिता बाली से शादी की थी, जिससे उन्हें तीन बेटे महाअक्षय, उश्मे और नमाशी हैं, उनके घर में बेटी की कमी को दिशानी ने ही पूरा किया है। वो पूरे घर की लाडो है।

सलमान की मुरीद हैं दिशानी

सलमान की मुरीद हैं दिशानी

आपको बता दें कि दिशानी चक्रवर्ती न्यूयॉर्क फिल्म अकादमी से एक्टिंग का कोर्स कर रही हैं। कहा जाता है कि वो अपने पापा की ही तरह बहुत अच्छी डांसर हैं और सुपरस्टार सलमान खान की बहुत बड़ी फैन हैं और सोशल मीडिया पर उनके अभी से ही लाखों की संख्या में फॉलोवर्स हैं। ऐसी अफवाहें कि वो बहुत जल्द बॉलीवुड में कदम रखने जा रही हैं।

मिथुन ने अपने करियर में 350 से ज्यादा फिल्में की हैं

मिथुन ने अपने करियर में 350 से ज्यादा फिल्में की हैं

मालूम हो कि भाजपा में शामिल हुए मिथुन दा को हिंदी सिनेमा का डांस आईकॉन कहा जाता है। वो साल 2019 में फिल्म 'द ताशकंत फाइल्स' में श्वेता बासू और नसीरुद्दीन शाह के साथ नजर आए थे। वो हिंदी, बंगाली, उडि़या, भोजपुरी, तेलुगु और पंजाबी भाषाओं में काम कर चुके हैं। मिथुन ने अपने करियर में 350 से ज्यादा फिल्में की हैं। 'मुझे इंसाफ चाहिए' (1983), 'प्यार झुकता नहीं' (1985), 'स्वर्ग से सुन्दर' (1986), 'प्यार का मंदिर' (1988) ,'वांटेड' (1983), 'बॉक्सर' (1984), 'जागी'र (1984), 'जाल' (1986), 'वतन के रखवाले' (1987), 'कमांडो' (1988), व'क्त की आवाज' (1988), 'गुरु', मुजरिम और दुश्मन उनकी यादगार फिल्में हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+