मिलिए असम में बीजेपी को जिताने वाले असली हीरो रजत सेठी से
नई दिल्ली। इस बार असम में पहली बार कमल खिला है और नार्थ-ईस्ट में पहली बार भगवा रंग की सरकार बनने जा रही है। इस जीत का सेहरा बीजेपी वाले पीएम मोदी और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह के सिर बांध रहे हैं लेकिन इस जीत के असली हीरो के बारे में बहुत कम लोग जानते हैं जिनके डायरेक्शन में असम में बीजेपी ने अपनी जीत की फिल्म बनायी है।
और उस डायरेक्टर का नाम है रजत सेठी, जिन्होंने मात्र 30 साल की उम्र में वो कर दिखाया जिसकी कल्पना किसी ने नहीं की थी। किसी को यकीन नहीं था कि असम में चुनाव कैंपेन और विजन डाक्यूमेंट की कमान संभालने वाले रजत जीत की एक नई इबादत लिख देंगे।
आपको बता दें कि रजत सेठी ने ही अमित शाह से कहा था कि असम में बीजेपी अगर गठबंधन के साथ चुनाव लड़े तो एक बड़ी जीत दर्ज कर सकती है और जनता के बीच में किसी, कब और क्या कहना है इस बारे में भी रजत ही तय करते थे।
आईये जानते हैं बीजेपी की जीत के हीरो और भाजपा नेता राम माधव के बेहद करीबी रजत सेठी के बारे में खास बातें नीचे की स्लाइडों में...

कानपुर के रहने वाले
रजत सेठी यूपी के कानपुर के रहने वाले हैं और उन्होंने आईआईटी खड़गपुर से बीटेक की पढ़ाई की है।

आईआईटी खड़गपुर
आईआईटी खड़गपुर के बाद में उन्होंने हार्वर्ड यूनिवर्सिटी से पब्लिक पॉलिसी में ग्रेजुएशन किया और उसके बाद वो साल 2012 में पढ़ाई के लिए अमेरिका चले गए।

2012 में इंडिया लौटे
रजत की फैमिली आरएसएस के काफी करीबी रही है इसलिए जब वो पढ़ाई के बाद इंडिया लौटे तो उन्होंने आईटी कंपनी में नौकरी करने के बजाय बीजेपी पार्टी को हाईटेक करने का बीड़ा उठाया।

6 लोगों की टीम बनायी
रजत ने अपनी 6 लोगों की टीम बनायी, जिनमें दो लोग ऐसे थे जो मोदी को पीएम बनाने वाले प्रशांत किशोर की टीम का हिस्सा रह चुके थे।

असम निर्माण
रजत ने ही बीजेपी के लिए असम निर्माण का नारा दिया था, रजत और उनकी टीम दिन में बीस-बीस घंटे काम करते थे और उन्होंने ही इलेक्शन में बीजेपी का एक विजन दिया जिसे जनता ने समझा, सराया और मौका दिया।

हिलेरी क्लिंटन
रजत सेठी अमेरिका में हिलेरी क्लिंटन के चुनाव के लिए भी काम कर चुके हैं।

फायदा बीजेपी को
रजत सेठी और उनकी टीम ने RTI के जरिये 175 जानकारी निकाली गोगोई के खिलाफ और हमने उसके जरिये जनता के सामने उनकी असली तस्वीर पेश की जिसका फायदा बीजेपी को हुआ।

बांग्लादेश के घुसपैठ वाले मुद्दे को चुनावी मुद्दा बनाया
सेठी की टीम ने बांग्लादेश के घुसपैठ वाले मुद्दे को चुनावी मुद्दा बनाया, जिससे त्रस्त असम का हर एक बाशिंदा और सेठी का यह दांव बीजेपी के हक में गया।

कांग्रेस केवल सवालों का जवाब ही देती रह गई
सेठी और उनकी टीम ने ऐसा माहौल पैदा किया जिससे कांग्रेस केवल उनके सवालों का जवाब ही देती रह गई,उसे और कुछ कहने का मौका ही नहीं मिला।












Click it and Unblock the Notifications