भाजपा विधायक संगीत सोम को 'गुमशुदा' बताने वाले तीन गिरफ्तार

यूपी की सरधना विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के विधायक संगीत सोम को लेकर सोशल मीडिया पर 'गुमशुदा की तलाश' पोस्ट डालने के मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

नई दिल्ली। यूपी की सरधना विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के विधायक संगीत सोम को लेकर सोशल मीडिया पर 'गुमशुदा की तलाश' पोस्ट डालने के मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। दरअसल, सरधना में 17 अगस्त को 6 लोगों ने एक 14 साल की नाबालिग लड़की के घर में घुसकर उसे जला दिया था। इस घटना को लेकर सोशल मीडिया पर सरकार के खिलाफ काफी विरोध जताया गया था। इसी मामले को लेकर कुछ लोगों ने स्थानीय विधायक संगीत सोम के खिलाफ भी सोशल मीडिया पर पोस्ट डाली, जिसपर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

संगीत सोम के बारे में डाली ये पोस्ट

संगीत सोम के बारे में डाली ये पोस्ट

सरधना की घटना के बाद कुछ लोगों ने वॉट्सएप और फेसबुक पर एक पोस्ट डाली, जिसका शीर्षक था- 'गुमशुदा की तलाश।' इस पोस्ट में लिखा गया था, 'संगीत सोम 15 अगस्त से लापता हैं। सरधना की घटना को लेकर आपसे कोई कुछ नहीं कहेगा। इस मामले को लेकर आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि पीड़िता आपकी बेटी नहीं थी। आप समाज के लिए एक कलंक हैं और वोट हासिल करना ही आपकी पहली चिंता है। कोई भी आपकी छाती को नहीं नापेगा।'

भाजपा नेता विनोद जैन ने दर्ज कराई FIR

भाजपा नेता विनोद जैन ने दर्ज कराई FIR

इसी पोस्ट में आगे लिखा गया कि जो भी कोई भाजपा विधायक संगीत सोम के बारे में सूचना देगा, उसे 101 रुपए का इनाम दिया जाएगा। इस पोस्ट को सरधना के रहने वाले एजाज खत्री ने व्यापारियों के एक वॉटसएप ग्रुप में शेयर किया। इस ग्रुप में मेरठ के कई स्थानीय भाजपा नेता भी जुड़े हुए थे। ग्रुप से जुड़े एक मेंबर ने भाजपा नेता विनोद जैन को इस पोस्ट के बारे में बताया और इसके बाद विनोद जैन ने मामले को लेकर सरधना पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज कराई।

मेरी छवि खराब करने की कोशिश: संगीत सोम

मेरी छवि खराब करने की कोशिश: संगीत सोम

पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज करने के बाद आईटी एक्ट के तहत एजाज और दो अन्य लोगों को गिरफ्तार कर लिया। सरधना पुलिस थाने के इंचार्ज दिलीप सिंह ने बताया कि आरोपियों से इस मामले में पूछताछ की जा रही है। वहीं, इस मामले को लेकर भाजपा विधायक संगीत सोम का कहना है कि विपक्षी दल उनकी छवि को खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। भाजपा नेता और मैं खुद भी पीड़िता की हालत को लेकर चिंतित हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+