Meerut: सोहराब गेट पर दो तेज रफ्तार कारों में टक्कर, 1 की मौके पर ही मौत

नई दिल्ली। मेरठ के सोहराब गेट डिपो के पास रविवार देर रात दो तेज रफ्तार कार में टक्कर हो गई। हादसा बेहद भयानक था। हादसे में कार सवार सॉफ्टवेयर इंजीनियर की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरी कार में सवार दो युवक बुरी तरह से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को फौरन अस्पताल में भर्ती करवाया।

Meerut: One person died after two speeding cars collided head-on near Sohrab Gate Bus Stand in the city.

जानकारी के मुताबिक मृतक की पहचान नौचंदी थाना क्षेत्र में कल्याणनगर के रहने वाले 31 साल के हिमालय गोयल के तौर पर हुई है, जो पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर था। रविवार को वह फरीदाबाद की एक कंपनी में इंटरव्यू देकर घर लौट रहा था। रविवार रात करीब 9 बजे वो गांधी आश्रम चौराहा से कल्याणनगर की ओर लौट रहा था कि तभी सोहराब गेट डिपो के सामने तेज रफ्तार से आ रही इंडिगो कार से उसकी आमने-सामने की टक्कर हो गई।

हादसे में हिमालय गोयल की मौके पर मौत हो गई। वहीं गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं दूसरी कार में सवार दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+