Meerut Chunav Result 2024: मेरठ सीट पर टीवी के 'राम' की हुई जीत, जानें कितने वोटों से विजयी बने अरुण गोविल
Meerut Lok Sabha Chunav Result: लोकसभा चुनाव 2024 के दूसरे चरण में (26 अप्रैल 2024) को मेरठ लोकसभा संसदीय क्षेत्र में मतदान हुआ था। मेरठ में भाजपा के अरुण गोविल, आईएनडीआईए गठबंधन से सुनीता वर्मा और बसपा से देवव्रत त्यागी के बीच सीधा मुकाबला देखा जा रहा था। हालांकि, मेरठ लोकसभा सीट पर कुल आठ प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे थे।
मेरठ लोकसभा सीट पर टीवी एक्टर अरुण गोविल ने बाजी मार ली है। यहां टीवी के राम यानी एक्टर अरुण गोविल ने सपा प्रत्याशी सुनीता वर्मा को पछाड़ दिया है। वह 10 हजार वोटों से जीत गए हैं। मतगणना के दौरान नोटा के भी चर्चे हो रहे हैं। नोटा चौथे स्थान पर रहा, नोटा पर 4776 वोट डाले गए हैं। आपको बता दें कि राजेंद्र अग्रवाल पिछले तीन बार से लगातार मेरठ से जीत रहे थे। इस बार राजेंद्र अग्रवाल की जगह अरुण गोविल को भाजपा की तरफ से टिकट मिला है।

भाजपा के अरुण गोविल ने अपनी जीत से ये साबित कर िदया है कि वह लोगों पर अपनी छाप छोड़ने में कामयाब रहे हैं।
टीवी एक्टर अरुण गोविल ने रामानंद सागर के मशहूर धार्मिक धारावाहिक रामायण में प्रभु श्रीराम का किरदार निभाया था। इस शो ने उन्हें रातोंरात फेमस कर दिया था। इस सीरियल का इतना असर हुआ था कि लोग उन्हें आज भी भगवान की तरह पूजते हैं। एक्टर की तगड़ी फैन फॉलोइंग है।












Click it and Unblock the Notifications