सारा कर्ज उतारूंगा... चुनावी मैदान में उतरते ही टीवी के 'राम' को देख कांपे विपक्षी! क्या पहले से तय है जीत?
Meerut BJP Candidate Arun Govil Video: लोकसभा चुनाव के आगाज के साथ भाजपा ने इस बार काफी जाने-माने चेहरों को टिकट दिया है। मेरठ सीट की बात करें तो हर किसी की नजर इसपर है। इसकी एक वजह बीजेपी का चेहरा 'श्रीराम' का किरदार निभा चुके अरुण गोविल हैं। इस बार भाजपा ने अरुण गोविल को मैदान में उतारा है। राम मंदिर निर्माण के माहौल में टीवी के राम को हराना किसी के लिए भी टेढ़ी खीर साबित हो सकती है। अब इस बीच अरुण गोविल का एक बयान सामने आया है, जो विपक्षियों के छक्के छुड़ाता दिख रहा है।
अरुण गोविल ने छुड़ाए छक्के
हापुड़ से लोकसभा प्रत्याशी अरुण गोविल को लोग असल में भी भगवान राम से कम नहीं मानते। सोशल मीडिया पर उनकी फैन फॉलोइंग देखते ही बनती है। जहां अरुण दिखते हैं, फैंस जय श्री राम के नारे लगाने लगते हैं। अब चुनावी मैदान में उतरने के बीच अरुण गोविल ने कुछ ऐसा कहा, जिससे फैंस की खुशी दोगुनी हो गई और विपक्षी पार्टियों के पसीने छूट गए हैं।

जो सत्य है वो...
अरुण गोविल ने बयान देते हुए कहा कि मेरी पढ़ाई मेरठ में हुई है। हालांकि कई लोग ये कहते हैं कि ये बात हमें बहुत सालों के बाद पता चली। जो सत्य है वो सत्य है। आज हमारी पार्टी के बहुत सारे कार्यकर्ता सभी कहते हैं कि कोई सीनियर रहा है कोई साथ में पढ़ा है।
वायरल हो रहा ये वीडियो
मैं कर्म करता हूं मगर फल राम जी के ऊपर छोड़ देता हूं। मैं कर्म करने पर भरोसा रखता हूं। बताते चलें कि अरुण गोविल ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर ये क्लिप शेयर किया है साथ ही ये भी लिखा है कि अब उतार पाऊंगा जन्मभूमि का ऋण।
विपक्षी पार्टियों ने खेला दांव
बताते चलें कि हाल ही में समाजवादी पार्टी ने मेरठ सीट से अपने प्रत्याशी को बदला है। साथ ही बहुजन समाज पार्टी ने भी मुस्लिम कैंडिडेट की जगह एक सवर्ण हिंदू पर दांव खेला है। अब ये सीट हॉट बन गई है। मगर इस बीच अरुण गोविल की पॉपुलैरिटी को देखते हुए हर पार्टी के लिए अपने उम्मीदवारों के चयन करना काफी मुश्किल भी था। मेरठ में भाजपा की पकड़ हमेशा से कमजोर ही रही है। मगर अब अरुण गोविल का दमदार चेहरा यहां गेम चेंजर साबित हो सकता है।












Click it and Unblock the Notifications