पिता ने गुस्से में जड़ा तमाचा तो बौखलाए बेटे ने सोते वक्त तमंचा सटाकर मारी गोली

मेरठ। पिता की मार से बौखलाए एक युवक ने गुस्से में ऐसा कदम उठाया कि घरवालों ने इसकी कल्पना भी नहीं होगी। पिता ने लड़के को कोई काम-धंधा नहीं करने के कारण फटकार लगाई थी और उसके बाद तमाचा जड़ दिया था। इसके बाद गुस्से में लाल बेटे ने अगली सुबह ही पिता को गोली मार दी और मौके से फरार हो गया। गोली लगने के बाद पिता की मौत हो गई जबकि घरवाले आनन-फानन में घटना पर पर्दा डालने की कोशिश करने लगे।

meerut: son shot his father after being slapped, died

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि शाकिब को उसके पिता हिजबुरहमान ने काम-धंधा करने की नसीहत देते हुए तमाचा जड़ दिया था जिसके बाद तमतमाए बेटे ने सोते वक्त तमंचा सटा गोली मार दी और फरार हो गया। गोली की आवाज सुनकर जब घरवाले हिजबुरहमान के पास पहुंचे, हड़बड़ी में उन्होंने मौके से खून से धब्बे साफ किए और मृत पड़े हिजबुरहमान के कपड़े बदल दिए।

जब आसपास के लोग हिजबुरहमान के घर पहुंचे, घरवालों ने कुछ भी बताने से इनकार कर दिया। लेकिन जब इसकी सूचना पुलिस को दी गई, तो कुछ देर में नजदीकी थाने से पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने शाकिब के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश जारी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+