जानिए कौन हैं मीनाक्षी लेखी, जो मोदी कैबिनेट हुईं शामिल
नई दिल्ली, 7 जुलाई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंत्रिमंडल का आज विस्तार किया गया है। मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में ये पहली बार कैबिनेट विस्तार हुआ है । जिसमें कुल 43 मंत्रियों ने शपथ ली। इनमें कुछ नए चेहरे भी शामिल किए गए और इसमें कई का प्रमोशन करके उनहें कैबिनेट रैंक का मंत्री बनाया जा रहा है। मोदी की नई कैबिनेट में मीनाक्षी लेखी का नाम भी शामिल है। आज सुबह उन्होंने पीएम आवास पर जाकर पीएम मोदी से मुलाकात भी की थी। आइए जानते हैं मोदी की कैबिनेट में शामिल हुर्हं मीनाक्षी लेखी कौन है और उनका राजनीतिक सफर कैसा रहा?

नई दिल्ली से दो बार बनीं सांसद
नई दिल्ली में 30 अप्रैल 1967 को जन्मी मीनाक्षी लेखी दो बार लगातार नई दिल्ली से सांसद बनी। पहली बार 2014 में पहली बार भाजपा के टिकट से चुना लड़ी और जीत का परचम लहराया। इसके बाद दोबारा उसी सीट से 2019 में लोकसभा चुनाव लड़ी और लगातार दोबारा जीत हासिल की।
सुप्रीम कोर्ट की जानी-मानी अधिवक्ता हैं मीनाक्षी लेखी
पीएम मोदी के नए मंत्रिमंडल को लेकर कहा जा रहा है कि यह सबसे युवा टीम में शामिल होने जा रही मीनाक्षी लेखी पेशे से वकील हैं और कई ट्रिब्यूनल के अलावा दिल्ली हाई कोर्ट में वकातत की और आज सुप्रीम कोर्ट की जानी-मानी वकील रही। अधिवक्ता के तौर पर महिला मुद्दों खासतौर पर घरेलू हिंसा, पारिवारिक विवाद और आर्म्ड फोर्सेज में महिलाओं के लिए स्थाई कमीशन मुद्दें कोर्ट में उन्होंने प्रमुखता से रखे और लड़ाई लड़ी।
मीनाक्षी लेखी ने इस मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर किया था क्रिमिनल केस
2019 में लेखी ने राफेल डील मामले को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कोर्ट की अवमानना का क्रिमिनल केस भी दर्ज करवाया था। तब मीनाक्षी लेखी खूब सुर्खियों में आई थी। सामाजिक कार्यकर्ता होने के साथ ही राष्ट्रीय महिला आयोग से जुड़े रहने के साथ लेखी महिला आरक्षण बिल और सेक्सुअल हेरेसमेंट ऑफ वीमेन एट वर्कप्लेस (प्रिवेंशन, प्रॉहिबिशन एंड रिड्रेसल) की ड्राफ्टिंग कमेटी में रहते हुए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मीनाक्षी लेखी स्वदेशी जागरण मंच से भी जुड़ी रहीं।
मीनाक्षी लेखी का राजनीतिक करियर
राष्ट्रीय महत्व के मुद्दों जैसे ट्रिपल तलाक आदि पर संसद की बहस में भाग लेती रही हैं। 2017 में लेखी को बेस्ट डेब्यू वूमेन पार्लियामेंटेरियन के रूप में पार्लियामेंट लोकमत अवार्ड से नवाजा गया था। 2010 में मीनाक्षी लेखी ने अपना राजनीतिक करियर बीजेपी के साथ शुरू किया। बीजेपी महिला मोर्चा की वाइस प्रेसिडेंट की जिम्मेदारी दी गई थी। इसके बाद साल 2013 में इन्हें पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाया गया और महज एक साल बाद भाजपा ने टिकट दिया तो लेखी ने 2014 में लेखी ने अपना पहला चुनाव नई दिल्ली लोकसभा सीट से लड़ा और जीत हासिल की. 2019 में दोबारा लेखी ने अपने जीत का परचम लहाराया। लेखी ने दिल्ली के पिलंजी गांव को सांसद आदर्श ग्राम योजना के तहत गोद लिया है और उसके विकास में जुटी हुई हैं।
सेंट जेवियर्स स्कूल से पढ़ाई की है और हिंदू कॉलेज से बॉटनी में बीएससी, दिल्ली विश्वविद्यालय से एलएलबी की डिग्री हासिल करने के बाद 1990 में लेखी ने बार काउंसिल ऑफ दिल्ली में रजिस्ट्रेशन के साथ ही दिल्ली हाईकोर्ट में प्रैक्टिस शुरू की। मीनाक्षी लेखी के पति अमन लेखी भी सुप्रीम कोर्ट के जाने माने वकील हैं और एडिशनल सॉलिसिटर जनरल ऑफ इंडिया भी हैं। मीनाक्षी लेखी के दो बच्चे हैं।












Click it and Unblock the Notifications