दिल्ली में मृत पाए छात्र का आज हुआ अंतिम संस्कार, कमरे से मिली थीं पोटेशियम और इंसुलिन की शीशी
तिुरुपुर। दिल्ली विश्वविद्यलाय से संबंद्ध यूनिवर्सिटि ऑफ मेडकिल साइसेंज में प्रथम वर्ष के छात्र रहे डॉक्टर शरथ प्रभु का आज अंतिम संस्कार किया गया। 28 वर्षीय प्रभु तमिनलनाडु स्थित तिरुपुर निवाी थे, जो दिल्ली स्थित अपने फ्लैट में 2 दिन पहले मृत पाए गए थे। उनके फ्लैटमेट्स ने बुधवार सुबह उत्तर-पूर्व दिल्ली के शाहदरा में अपने किराए के फ्लैट में अपार्टमेंट के शौचालय के बाहर बेहोश पाया गया। उन्हें जीटीबी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनेके शरीर के पास कुछ सीरिंज पाए गए थे। कमरे से पोटेशियम और इंसुलिन वाले दो शीशी भी पाई गई। दिल्ली के एम्स में पोस्टमार्टम के बाद उनेके पिता पी. सेल्वमानी और रिश्तेदारों को शव सौंप दिया गया था। कल रात प्रभु का शव लाया गया ।

आशंका जताई गई जा रही है कि शरथ प्रभु ने खुद को कोई इंजेक्शन लगाा था। वो डीडीए फ्लैट संख्या B-24/5/2 में रहते थे। उनके साथ डॉक्टर कार्तिक और अरविंद रहते थे, जो दूसरे कमरे थे। कोयंबटूर से MBBS की डिग्री लेने के बाद शरथ ने बीते साल मी 2017 में UCMS कॉलेज GTB में पीजी में दाखिला लिया था।
मंगलवार रात अपने साथियों के साथ शरथ ने खाना खाया। उसके बाद सभी अपने-अपने कमरे में चले गए। सुबह उनका शव बाथरूम में मिला। पुलिस ने परिवार और शरथ के दोस्तों से पूछताछ भी की।












Click it and Unblock the Notifications