40 Medical Colleges में ताक पर रखे गए नियम! NMC ने रद्द की मान्यता, पांच राज्यों के 100 और कॉलेज रडार पर
Medical Colleges में किन नियमों का पालन होना चाहिए, इसके मानक नेशनल मेडिकल काउंसिल तय करता है। 40 कॉलेजों में मानकों की अनदेखी और नियमों के उल्लंघन का आरोप लगा। जांच के बाद इनकी मान्यता रद्द कर दी गई है।

40 Medical Colleges में NMC मानकों का पालन न करने के कारण इनकी मान्यता रद्द कर दी गई है। लगभग 40 मेडिकल कॉलेजों पर गाज गिरी है। 100 और कॉलेज NMC के रडार पर यानी, जांच के घेरे में हैं।
डॉक्टरी की पढ़ाई में लापरवाही!
आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि भारत में राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (NMC) द्वारा निर्धारित मानकों को पूरा नहीं करने के कारण पिछले एक से दो महीने की अवधि में लगभग 40 मेडिकल कॉलेजों की मान्यता रद्द कर दी गई है।
किन राज्यों के कॉलेजों पर एक्शन लिया गया
मेडिकल कॉलेजों में कार्रवाई पर समाचार एजेंसी ANI की रिपोर्ट के अनुसार, आधिकारिक सूत्रों ने बताया, NMC के मानकों का पालन नहीं करने के कारण पुडुचेरी, गुजरात, असम, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में और 100 मेडिकल कॉलेजों की भी मान्यता रद्द होने की संभावना है।
100 साल पुराने कॉलेज पर गिरी गाज
सूत्रों ने कहा कि जिन मेडिकल कॉलेजों की मान्यता छिनी है उसमें अरुणाचल प्रदेश का एक कॉलेज एक सदी से भी अधिक पुराना है। एनएमसी ने जांच के बाद कार्रवाई के तहत इसकी मान्यता रद्द कर दी।
कैसी खामियों पर NMC ने लिया एक्शन
आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि इन संस्थानों में जांच के दौरान बुनियादी मानदंडों का पालन नहीं करने की बात सामने आई। फैकल्टी और सुरक्षा (सीसीटीवी) कैमरों से संबंधित खामियों के कारण एक्शन लिया गया।
डॉक्टरों ने स्वास्थ्य मंत्री को लेटर लिखा
रिपोर्ट के अनुसार एनएमसी की कार्रवाई के बाद कुछ डॉक्टरों ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय को लेटर लिखा है। कंप्लेन के अनुसार, इन संस्थानों में मानकों का पालन न करने के अलावा भी कई अन्य खामियां हैं।
करियर पर लटकी तलवार, डॉक्टरों पर भरोसा कैसे करेंगे लोग
अपने पत्र में, डॉक्टरों ने आशंका जाहिर की है कि इस कार्रवाई के कारण उनका करियर प्रभावित हो सकता है। नतीजतन एक डॉक्टर के रूप में समाज में उनकी विश्वसनीयता भी नहीं रहेगी।
9 साल में दोगुने कॉलेज! MBBS सीटें 94 फीसद बढ़ीं
सरकारी आंकड़ों के अनुसार, देश में मेडिकल कॉलेजों की संख्या 2014 में 387 थी। वर्तमान में संख्या बढ़कर 654 यानी लगभग दोगुनी हो चुकी है। एमबीबीएस सीटों की कुल संख्या में भी 94 फीसदी तक की बढ़ोतरी देखी गई है।












Click it and Unblock the Notifications