सीजफायर उल्लंघन मामले में पाक उच्चायुक्त को विदेश मंत्रालय ने किया तलब
सीजफायर उल्लंघन और पाकिस्तान की ओर से की जा रही फायरिंग में आज भी बीएसएफ के एक जवान के शहीद होने की सूचना है।
नई दिल्ली। विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान के उच्चायुक्त अब्दुल बासित को समन किया है। पाकिस्तान की ओर से हो रहे सीजफायर उल्लंघन के मामलों के मद्देनजर पाकिस्तानी उच्चायुक्त को समन किया गया।

पाकिस्तान के उच्चायुक्त अब्दुल बासित को समन
पाकिस्तान की ओर से पिछले कुछ समय से लगातार सीजफायर उल्लंघन किया जा रहा है। सीजफायर उल्लंघन और पाकिस्तान की ओर से की जा रही फायरिंग में गुरुवार को बीएसएफ के एक जवान शहीद हो गए।
मिल रही जानकारी के मुताबिक पाकिस्तान की ओर से आरएसपुरा और अरनियां सेक्टर पर लगातार फायरिंग की गई। इसी फायरिंग के दौरान आरएसपुरा में अब्दुलियां चौकी पर बीएसएफ जवान शहीद हो गए।
पाकिस्तान की ओर से की जा रही नापाक कार्रवाई के खिलाफ भारतीय विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान के उच्चायुक्त अब्दुल बासित को समन किया है।
पाकिस्तान की ओर से फायरिंग में बीएसएफ जवान शहीद
बता दें कि पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बिल्कुल बाज नहीं आ रहा है, वो लगातार जहां बार्डर पर सीजफायर का उल्लंघन कर रहा है वहीं दूसरी ओर उसने जम्मू के आरएस पुरा और अरनिया सेक्टर में फायरिंग की है।
बुधवार रात की गई फायरिंग में एक ही परिवार के तीन सदस्यों समेत 6 लोग घायल होने की खबर है। पाकिस्तान की तरफ से रातभर मोर्टार भी दागे गए हैं। वहीं गुरुवार दिन में भी फायरिंग की गई, जिसमें एक जवान शहीद हो गए।
इससे पहले भी पाकिस्तान की ओर से बीएसएफ की चौकियों को निशाना बनाया गया था, जिसमें भारतीय सेना के दो जवान भी शहीद हुए थे।












Click it and Unblock the Notifications