'एक अपील दायर की गई, हम कतर के अधिकारियों के संपर्क में', 8 पूर्व नौसैनिकों को मौत की सजा पर विदेश मंत्रालय
Qatar Indian Death Penalty: कतर में 8 भारतीयों की फांसी पर भारत सरकार का बड़ा बयान सामने आया है। विदेश मंत्रालय के मुताबिक कतर में 8 भारतीयों की मौत की सजा रोकने के लिए अपील फाइल कर दी है।
कतर में 8 भारतीयों को मौत की सजा पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि एक अपील पहले ही दायर की जा चुकी है। हम इस मामले में कतर के अधिकारियों के साथ संपर्क में हैं।

उन्होंने कहा कि 7 नवंबर को दोहा में हमारे दूतावास को हिरासत में लिए गए लोगों का एक और कांसुलर एक्सेस प्राप्त हुआ। हम उनके परिवार के सदस्यों के भी संपर्क में हैं। हम सभी कानूनी सहायता और कांसुलर समर्थन देना जारी रखेंगे। मैं सभी से आग्रह करूंगा कि मामले की संवेदनशील प्रकृति को देखते हुए किसी भी तरह की अटकलों का हिस्सा ना बनें।
गुरुवार को कतर की एक अदालत की ओर से 8 पूर्व नौसैनिकों को मौत की सजा सुनाए जाने के मामले पर विदेश मंत्रालय (एमईए) ने कहा कि फैसला "गोपनीय" रहेगा। मामले में अपील दायर की गई है।
Recommended Video
इसी के साथ विदेश मंत्रालय ने मामले की संवेदनशील प्रकृति के कारण सभी से "अटकलबाजी में शामिल होने" से परहेज करने का भी आग्रह किया है और भारतीय दूतावास को 7 नवंबर को एक और कांसुलर पहुंच प्राप्त हुई है।
एक मीडिया ब्रीफिंग को संबोधित करते हुए विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि कतर की अदालत ने अल दारा कंपनी के 8 कर्मचारियों से जुड़े मामले में 26 अक्टूबर को फैसला सुनाया। बागची आठ बंदियों पर एक सवाल का जवाब दे रहे थे, जिन्हें मौत की सजा दी गई है, क्या उन्हें 18 दिसंबर को कतर के राष्ट्रीय दिवस पर रिहा किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्त नौसैनिकों को कतर की एक अदालत ने उन आरोपों में मौत की सजा सुनाई थी, जिन्हें अभी तक आधिकारिक तौर पर सार्वजनिक नहीं किया गया है। उन्होंने कहा, वे (कानूनी टीम) अब आगे कानूनी कदम उठा रहे हैं और एक अपील पहले ही दायर की जा चुकी है।
इसी के साथ उन्होंने कहा कि हम उनके परिवार के सदस्यों के भी संपर्क में हैं। विदेश मंत्री ने इस महीने की शुरुआत में नई दिल्ली में परिवार के सदस्यों से मुलाकात की थी।












Click it and Unblock the Notifications