दो भारतीयों की गिरफ्तारी पर विदेश मंत्रालय ने पाक को कही दो टूक

नई दिल्ली। पाकिस्तान में जिस तरह से दो भारतीयों को गिरफ्तार करने का मामला सामने आया है, उसपर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने कहा कि हमने हाल ही में यह रिपोर्ट देखी है कि दो भारतीय जो गलती से सीमा पार करके 2016-17 को पाकिस्तान चले गए थे, उनके बारे में हमने पाकिस्तान के अधिकारियों को पहले ही जानकारी दे दी थी और काउंसलर एक्सेस की मांग की थी। उसके बाद से हमे इस बारे में पाक की ओर से कोई जवाब नहीं दिया गया। लेकिन जिस तरह से अचानक दोनों की गिरफ्तारी की गई, यह चौंकाने वाली खबर है। रवीश कुमार ने कि पाकिस्तान इस मामले में झूठा प्रचार ना करे।

ravish kumar

रवीश कुमार ने कहा कि हमे उम्मीद है कि ये दोनों भारतीय नागरिक पाकिस्तान के प्रोपेगेंडा के लिए इस्तेमाल नहीं किए जाएंगे। हमने पाकिस्तान की सरकार से संपर्क किया है और उनसे अपील की है कि इस मामले में तत्काल काउंसल एक्सेस दिया जाए। बता दें कि दोनों ही भारतीय नागरिक तकरीबन दो वर्ष पहले गलती से सीमा पार करके पाकिस्तान की सीमा में चले गए थे, जिसके बाद हाल ही में दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

वहीं रवीश कुमार ने इस बात की भी जानकारी दी कि बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना प्रधानमंत्री मोदी की अपील पर कोलकाता के दौरे पर आ रही हैं। हमे लगता है कि भारत में खेले जा रहे पहले डे-नाइट टेस्ट मैच का उद्घाटन भारत के करीबी मित्र करें, यह काफी खुशी की बात है। उन्होंने कहा कि इस तरह की भी समस्या सामने आई है कि कुछ लोगों को पासपोर्ट हासिल करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हमारे पास तीन पासपोर्ट ऑफिस, पांच पासपोर्ट सेवा केंद्र और 6 पासपोर्ट ऑफिस सेवा केंद्र पंजाब में हैं। हम डेरा बाबा नानक में 1 पीओपीएसके खोल रहे हैं साथ ही 6 पासपोर्ट कैंप खोलने जा रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+